{"_id":"67f57e3f3c665ad7a1078434","slug":"former-bsp-leader-along-with-security-guards-beat-up-a-doctor-and-pulled-out-a-revolver-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-137642-2025-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: पूर्व बसपा नेता ने सुरक्षा गार्डों संग डॉक्टर को पीटा, तानी रिवाल्वर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: पूर्व बसपा नेता ने सुरक्षा गार्डों संग डॉक्टर को पीटा, तानी रिवाल्वर
Wed, 09 Apr 2025 01:21 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Wed, 09 Apr 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा। पोस्टमार्टम हाउस से ड्यूटी कर घर जाते समय डॉ. सोहराब मारूफ के साथ पूर्व बसपा नेता फुरकान अहमद ने अपने दो सुरक्षा गार्डों के साथ मारपीट की। उनके गार्ड कपिल व उसके साथी ने डॉक्टर पर राइफल और रिवाल्वर तानकर जान से मारने और एससीएसटी एक्ट के झूठे मुकदमे फंसाने की धमकी दी। पुलिस ने पूर्व बसपा नेता व उनके दोनों सुरक्षा गार्डों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
नगर के मोहल्ला कटकुई निवासी डॉ. सोहराब मारूफ की तैनाती नौगांवा सादात क्षेत्र में एक पीएचसी पर है। आरोप है कि 8 मार्च की शाम डॉ. सोहराब मारूफ पोस्टमार्टम हाउस से ड्यूटी करके घर जाते समय मोहल्ला बटवाल में दोस्त की दुकान पर रुक गए। दुकान पर पहले से मौजूद सैदपुर इम्मा निवासी पूर्व बसपा नेता फुरकान अहमद ने उनके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। डॉ. सोहराब ने विरोध किया तो पूर्व बसपा नेता ने अपने सुरक्षा गार्ड कपिल और उसके साथी को बुला लिया।
सुरक्षा गार्ड कपिल व उसका साथी लाइसेंसी रिवाल्वर और राइफल लेकर पहुंच गए। जिसके बाद पूर्व बसपा नेता ने गार्डों के साथ मिलकर डॉक्टर के साथ मारपीट शुरू कर दी। गार्डों ने कंधे व सीने पर रिवाल्वर की बट से वार किए। साथ ही राइफल व रिवाल्वर तानकर जान से मारने की धमकी दी। मारपीट के दौरान एकत्र लोगों ने किसी तरह डॉक्टर को बचाया। बाद में आरोपी पूर्व बसपा नेता अपने सुरक्षा गार्ड कपिल के माध्यम से एससीएसटी एक्ट के झूठे मुकदमे फंसाने की धमकी देकर चला गया।
विज्ञापन
सीओ सिटी अरुण कुमार ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। उधर साथी से मारपीट की घटना के बाद जिले भर के डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ में रोष व्याप्त है। आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई नहीं होने पर हड़ताल करने की चेतावनी दी है। इस घटना के बाद 10 मार्च को पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते बसपा जिलाध्यक्ष सोमपाल सिंह ने फुरकान अहमद को बसपा से निष्कासित कर दिया था।