फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Former Block Chief Ashok Chaudhary raised the demand to solve the problem of cooking gas.

Amroha News: पूर्व ब्लॉक प्रमुख अशोक चौधरी ने उठाई रसोई गैस की समस्या दूर करने की मांग

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jun 2026 03:37 AM IST
विज्ञापन
Former Block Chief Ashok Chaudhary raised the demand to solve the problem of cooking gas.
गजरौला। पूर्व ब्लॉक प्रमुख अशोक चौधरी ने डीएम से मिलकर नौगावां सादात के नागरिकों की गैस की समस्या दूर करने की मांग उठाई। कहा कि 25 दिन में गैस सिलिंडर मिलना चाहिए, लेकिन लेने के लिए लोगों को 45 दिन तक इंतजार करना पड़ रहा है। डीएम ने डीएसओ को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन

पूर्व ब्लॉक प्रमुख अशोक चौधरी शुक्रवार को समाजवादी पार्टी केकार्यकर्ताओं के साथ कलक्ट्रेट पहुंचे। यहां उन्होंने डीएम को ज्ञापन सौंप नौगावां सादात के नागरिकों की गैस सिलिंडर की समस्या दूर करने की मांग उठाई। उन्होंने डीएम से मिलकर कहा कि नियम के अनुसार गैस सिलिंडर 25 दिन में मिलना
विज्ञापन

चाहिए, लेकिन नौगावां सादात कस्बे के नागरिकों को गैस एजेंसी संचालक और कर्मचारी परेशान कर रहे हैं। इस कारण उपभोक्ताओं को 45 दिन में भी सिलिंडर नहीं मिल रहा है। उपभोक्ता गैस एजेंसियों के चक्कर लगाकर हार रहे हैं। उन्होंने डीएम से मांग की कि नागरिकों की समस्या को जल्द से जल्द दूर किया जाए। डीएम ने डीएसओ को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए। इस दौरान उनके साथ जुल्फेकार अली, इब्ने हसन, नसरुद्दीन, हाजी कयामुद्दीन, हाजी शराफत, इंद्रजीत सिंह, शिवम वर्मा, शाहनवाज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed