फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Forest Department team snatched a nilgai calf from a python's jaws.

Amroha News: वन विभाग की टीम ने अजगर के मुंह से छीना नीलगाय का बच्चा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
Forest Department team snatched a nilgai calf from a python's jaws.
रहरा। क्षेत्र के गांव जीवपुर मुस्तकम में रविवार सुबह एक 10 फीट लंबा अजगर निकलने से ग्रामीणों में खलबली मच गई। गंगा तटबंध से करीब तीन किलोमीटर अंदर गन्ने के खेत में ग्राम प्रधान पति ज्ञानेंद्र सिंह रविवार दोपहर को फसल की सिंचाई करने पहुंचे, तो उन्होंने अजगर को नीलगाय के बच्चे को आधा निगले हुए देखा। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने अजगर के मुंह में फंसे बच्चे को निकाल लिया। हालांकि वह मर चुका था।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान पति ने तुरंत इसकी सूचना ग्रामीणों और वन विभाग के अधिकारियों को दी। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने काफी मशक्कत के बाद अजगर को पकड़ा, लेकिन तब तक नीलगाय के बच्चे की जान नहीं बचाई जा सकी। नीलगाय के बच्चे को गड्ढा खोदकर दफना दिया गया। इसके बाद वन विभाग की टीम अजगर को कट्टे में सुरक्षित बंद कर चीला के जंगलों में छोड़ने के लिए ले गई। इस दौरान मौके पर सतपाल सिंह, भूरे सिंह, प्रमोद कुमार, चंद्रसेन और राजेंद्र सिंह समेत कई ग्रामीण मौजूद रहे। वन क्षेत्राधिकारी नरेश कुमार ने बताया कि अजगर को जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed