{"_id":"630a6f64660bab7c3c2193b6","slug":"foreign-facebook-friend-cheated-1-90-lakh-youth-on-the-pretext-of-sending-gifts-on-birthday-jpnagar-news-mbd439156313","type":"story","status":"publish","title_hn":"विदेशी फेसबुक फ्रेंड ने जन्मदिन पर उपहार भेजने का झांसा देकर युवक से 1.90 लाख ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विदेशी फेसबुक फ्रेंड ने जन्मदिन पर उपहार भेजने का झांसा देकर युवक से 1.90 लाख ठगे
विज्ञापन
जन्मदिन पर महंगा तोहफा और 50 डालर कैश भेजने का झांसा देकर विदेशी फेसबुक महिला दोस्त ने कस्टम चार्ज के बहाने युवक से 1.90 लाख रुपये हड़प लिए। इसके बाद भी तोहफा नहीं मिला। युवक समझ गया कि उसके साथ ठगी हो गई। रजबपुर पुलिस ने महिला दोस्त के खिलाफ धोखाधड़ी और आईटी एक्ट में रिपोर्ट दर्ज की है।
रजबपुर थानाक्षेत्र के गांव चांदनगर में दिवंगत सुंदरपाल सिंह का परिवार रहता है। उनका बेटा कावेंद्र सिंह एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता है। उसका फेसबुक पर अकाउंट है। कुछ दिन पहले फेसबुक पर जरिच डोनाल्ड नाम की महिला उसकी दोस्त बनी थी। दोनों आपस में व्हाट्सएप पर भी बातचीत करते थे। आरोप है कि फेसबुक महिला दोस्त जरिच डोनाल्ड ने व्हाट्सएप पर संदेश भेजकर बताया कि जन्मदिन पर एक उपहार भेज रही है। जिसमें 50 हजार डॉलर कैश और अन्य समान है। इस समान को लेने के लिए उसे केवल कस्टम चार्ज देना होगा। जिसके बाद पार्सल मिल जाएगा। इस दौरान कावेंद्र सिंह महिला दोस्त के झांसे में आ गया।
12 जुलाई 2021 को उसके मोबाइल पर कॉल आई और उसने यूनियन बैंक ब्रांच रायबरेली के खाते में रुपये ट्रांसफर करने की बात कही। जिसके आधार पर कावेंद्र सिंह ने खाते में 1 लाख 90 हजार 900 रुपये ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद भी कोई पार्सल नहीं आया। जिसके बाद कावेंद्र को धोखाधड़ी का एहसास हुआ तो उसने मामले की शिकायत मुरादाबाद साइबर सेल थाना प्रभारी से की। रजबपुर इंस्पेक्टर संत कुमार ने बताया कि मामले में कावेंद्र सिंह की फेसबुक दोस्त जरिच डोनाल्ड के खिलाफ धोखाधड़ी और आईटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।