{"_id":"590cd4384f1c1bf17044108d","slug":"for-harassment-of-women-constable-suspend","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिपाही ने मकान मालकिन से की छेड़खानी, सस्पेंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिपाही ने मकान मालकिन से की छेड़खानी, सस्पेंड
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
Updated Sat, 06 May 2017 01:06 AM IST
विज्ञापन
औचक निरीक्षण का हवाला देकर फर्जी सीआईडी इंस्पेक्टर दुकानदारों से दो हजार रुपये तक ऐंठ रहा था।
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
100 नंबर पर तैनात एक सिपाही ने मकान मालकिन के साथ अश्लील हरकत की। इसी समय उसी मकान में किराए पर रहने वाली दूसरी महिला ने देखकर शोर मचा दिया। जानकारी पर पालिकाध्यक्ष के नेतृत्व में लोगों ने थाने में हंगामा कर सिपाही के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की। महिला की ओर से सिपाही के खिलाफ तहरीर दी गई है। सिपाही दूसरे संप्रदाय का होने से मामला संवेदनशील हो गया है।
शुक्रवार को नगर के एक मोहल्ला निवासी महिला के किराएदार सिपाही ने उससे छेड़खानी कर दी। इसी दौरान उसी मकान में रहने वाली दूसरी महिला किराएदार ने देख लिया तो उसने शोर मचा दिया।
इस पर आरोपी सिपाही भाग गया। इसकी जानकारी होने पर मौके पर भीड़ जमा हो गई। इसके बाद पालिकाध्यक्ष के नेतृत्व में नागरिकों ने आरोपी सिपाही के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा किया। बाद में पीड़ित महिला ने आरोपी के खिलाफ तहरीर दी।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष अशोक सोलंकी ने बताया कि पीड़ित महिला की तहरीर मिल गई है। उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया था। एसपी ने आरोपी सिपाही को सस्पेंड कर दिया है। वहीं आरोपी सिपाही का सामान लेने के लिए उसके दो साथी पीड़ित महिला के मकान पर पहुंचे तो लोगों ने उन्हें दौड़ाकर पकड़ लिया। बाद में माफी मांगने पर छोड़ दिया।