फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Follow the orders of your parents, this is the essence of Ramkatha.

Amroha News: सदैव माता-पिता की आज्ञा का पालन पालन करो, यहीं रामकथा का सार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 24 May 2024 05:15 AM IST
विज्ञापन
Follow the orders of your parents, this is the essence of Ramkatha.
नौगांवा सादात। ग्राम खेड़का में चल रही श्री मद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के पांचवें दिन श्री राम कथा का गुणगान किया गया। कथा व्यास यश कृष्ण आचार्य ने कहा कि राम का नाम बिगड़े काम बनाता है।
विज्ञापन

शुकदेव जी बोले हे परीक्षित जहां भी मान-सम्मान और मर्यादा की बात होगी वहां श्री राम शिरोमणि हैं। श्री राम जन्म की लीला का वर्णन तथा रावण वध की कथा का वर्णन किया। बड़ों का आदर जीवन का सर्वोपरि कर्तव्य है। व्यास जी कहते हैं कि सीता, अन्सुईया, सावित्री, सती सुलोचना और लक्ष्मीबाई जैसी नारियों से महिलाएं शिक्षा लें। इनका जीवन अनुकरणीय है। सदैव माता -पिता की आज्ञा का पालन पालन करो। बुराई पर अच्छाई की जीत यही राम कथा का सार है। अधर्म का नाश हो, प्राणियों में सद्भावना हो यही सब अध्यात्म का निचोड़ है। राम जी की निकली सवारी उनकी महिमा है न्यारी जैसे भजनों पर भक्तों ने तालियों से साथ दिया। सुख के सब साथी दुख ना कोई मेरे राम तेरा नाम इक साचा दूजा ना कोई जैसे गीतों पर भक्तगण भाव विभोर हो गए। श्री राम की मनमोहक झांकी लगाई गई। जय श्री राम के नारों से कथा पंडाल गूंज उठा। इस दौरान धीर सिंह यादव, रवि खेड़का, जगवती, रामदास, पिंकी यादव, तेजपाल डीलर, गीता यादव, गजेंद्र प्रजापति आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed