{"_id":"5759c45a4f1c1baf029c5667","slug":"folloup-vedio-clip-gangrep","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचों ने 20 लाख में कर दिया इज्जत का सौदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचों ने 20 लाख में कर दिया इज्जत का सौदा
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
Updated Fri, 10 Jun 2016 01:02 AM IST
विज्ञापन
गैंगरेप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहात थाना क्षेत्र के एक गांव में खुदमुख्तार बनी बिरादरी की पंचायत ने 20 लाख में लड़कियों से गैंगरेप का सौदा कर दिया। बिरादरी के पंचों के दबाव में गैंगरेप पीड़ित इंसाफ मांगने का साहस नहीं जुटा पाईं और पंचाें ने आठों आरोपियों पर जुर्माना लगाकर मामला रफादफा कर दिया।
अब आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी। जुर्माने में से 10 लाख लड़कियों के पिता को दे दिए गए हैं, जबकि दस लाख बाद में दिए जाएंगे। वहीं पुलिस ने जानकारी से इंकार किया है।
अमरोहा देहात थाना क्षेत्र के एक गांव की सगी बहनें कई दिन पूर्व बैंक से घर लौट रहीं थीं। यहां पहले से खड़े पड़ोस के गांव के आठ युवकों ने दोनों को घेर लिया और दोनों को बाजरे के खेत में ले जाकर हवस का शिकार बना डाला। कार्रवाई करने पर इनके इकलौते भाई को जान से मारने और वीडियो क्लिपिंग इंटरनेट पर डालने की धमकी दी थी।
विज्ञापन
बाद में आरोपी के परिजनों ने युवतियों के पिता के फोन पर कॉल कर फैसला नहीं करने पर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी थी। इसी के साथ समाज के ठेकेदार भी सक्रिय हो गए थे। बाद में पड़ोस के गांव में समाज के लोगों की बड़ी पंचायत की गई। दो दिन तक चली पंचायत में पीड़ितों के पिता पर बिरादरी की इज्जत का वास्ता देकर दबाव बनाया गया। आखिरकार पीड़ित का पिता भारी दबाव में टूट गया।
आरोपी युवकों पर 20 लाख रुपये के जुर्माने के बदले उसे बेटियों को इंसाफ दिलाने से पीछे हटना पड़ा और समझौता करना पड़ा। इस मामले में थानाध्यक्ष ऋषि कुमार का कहना है कि, पीड़ितों के परिजनों ने कोई तहरीर ही नहीं दी, बल्कि लिखकर दे दिया है कि उसकी बेटियों संग कुछ नहीं हुआ है।