फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Fog slowed down the speed of vehicles on the highway

Amroha News: कोहरे ने थामी हाईवे पर वाहनों की रफ्तार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 13 Dec 2023 02:33 AM IST
विज्ञापन
Fog slowed down the speed of vehicles on the highway
अमरोहा। ठंड के साथ भीषण कोहरे ने दस्तक दे दी है। सोमवार की रात आया कोहरा मंगलवार की सुबह नौ बजे तक छाया रहा। कोहरे के कारण हाईवे पर वाहनों की रफ्तार थम गई। कोहरे में ही बच्चे स्कूल पहुंचे। इस बीच स्कूली बच्चों को परेशानी महसूस हुई।
विज्ञापन

रात में जहां न्यूनतम तापमान चार डिग्री के पास रहा, जबकि अधिकतम तापमान 14 डिग्री दर्ज किया गया। लेकिन मंगलवार को दिन में अधिकतम तापमान रविवार के सापेक्ष एक डिग्री चढ़कर 23 डिग्री रिकार्ड किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान में भी एक डिग्री की बढ़ोतरी की गई है।
विज्ञापन

मंगलवार की सुबह सवेरे जब लोग अपने घरों से बाहर निकले तो उनको कोहरे की चादर दिखाई दी। वाहन चालक अपनी हेड लाइट जला कर चल रहे थे। सवेरे अपने काम पर जाने वाले नौकरीपेशा व पढ़ने जाने वाले विद्यार्थियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। कोहरे की चादर के कारण दिन में भी वाहन लाइट जलाकर गुजरे। सीजन में आया घना कोहरा गेहूं की फसल के लिए खासा फायदेमंद है। भोर होने पर लोग जागे तो चारों तरफ कोहरे की चादर छाई थी, जिसके चलते रास्ता थोड़ी दूर तक भी दिखाई नहीं दे रहा था। हाईवे और अन्य मार्गों पर वाहनों की रफ्तार भी थम गई। चालक लाइट जलाकर धीरे-धीरे गंतव्य को रवाना हुए। जहां कोहरा वाहनों के लिए खतरनाक है, वहीं गेहूं की फसल के लिए फायदेमंद है। जिला कृषि अधिकारी बबलू सिंह ने बताया कि कोहरा गेहूं के लिए गुणकारी है। इससे फसल वृद्धि करती है। आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed