फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   fog frightened at morning

सुबह में कोहरा बना आफत, रात में गलन

Thu, 11 Jan 2018 12:57 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ अमरोहा/गजरौला।
ब्यूरो अमर उजाला/ अमरोहा/गजरौला। Updated Thu, 11 Jan 2018 12:57 AM IST
विज्ञापन
fog frightened at morning
गजरौला में नेशनल हाईवे पर कोहरे के बीच गुजरते वाहन। - फोटो : अमर उजाला
नगर सहित ग्रामीण क्षेत्र कोहरे की आगोश में जकड़ा है। सुबह देर तक वातावरण में धुंध छाई रहती है। रास्ता साफ नहीं दिखने के कारण वाहन रेंगते रहे। दोपहर में धूप खिलने से मौसम साफ हो गया। ग्रामीण इलाकों में छाए कोहरे से लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। शाम होते ही गलन व ठंड के बढ़ जाने से सड़कों पर सन्नाटा छाने लगता है। ठंड के कारण लोग घरों में दुबके रहते है।  
विज्ञापन

नववर्ष के शुरूआत से ही मौसम ने अपना तेवर दिखाना शुरु कर दिया है। पिछले दस दिनों से कड़ाके की सर्दी का सितम जारी है। बुधवार सुबह से ही घने कोहरे की तनी हुई चादर ने लोगों को ठिठुरा दिया। सर्द पछुआ हवाओं से नगर तथा ग्रामीण क्षेत्रों में ठंड और गलन में इजाफा होने से लोगों ने अपने-अपने घरों में ही दुबके रहने में भलाई समझी। कोहरे के कारण सड़कों से गुजरने वाले दोपहिया और बड़े वाहनों को दिन में भी हैडलाइट जला कर गुजरना पड़ा। दोपहर में धूप खिल जाने से ठंड से थोड़ी राहत मिली। गंगा किनारे नेेशनल हाईवे पर कोहरा अधिक होने के चलते काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। खुले मौसम में रेलवे ट्रैकों पर सरपट दौड़ने वाली ट्रेनों की रफ्तार पर भी कोहरे के ब्रेक लगने से ट्रेनें एहतियातन धीमी गति से गुजरती रही।
विज्ञापन

धूप खिलने के बाद भी ठंड में कोई कमी नहीं आई। सूरज की चमक के बाद भी लोग दिनभर ठिठुरते ही नजर आए। दिन के तापमान में एक डिग्री की कमी आई तो रात के तापमान में ढाई डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई। सोमवार को ढाई डिग्री रहा न्यूनतम तापमान पांच डिग्री पहुंच गया है। वहीं 14.5 रहा अधिकतम तापमान 13.4 डिग्री सेल्सियस मापा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो दिन धूप के बाद सोमवार को पारा लुढ़क कर ढाई डिग्री पहुंच गया। हाड़ कंपाने देने वाली इस ठंड में हर कोई कांप उठा। लेकिन मंगलवार धूप खिलने से रात की ठंडक कम रही। वहीं दिन में सर्दी बढ़ गई। अधिकतम तापमान 13.4 और न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस रहा। जगह-जगह बैठे लोगों ने शीत लहर के प्रकोप से बचने के लिए आग का सहारा लिया। जबकि सोमवार को अधिकतम तापमान 14.5 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं न्यूनतम तापमान पांच डिग्री रहा। इस कड़ाके की ठंड में स्कूल में छुट्टी होने से बच्चे घरों में कैद हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed