फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Flying squad in-charge's salary stopped due to negligence in duty

Amroha News: ड्यूटी में लापरवाही पर फ्लाइंग स्क्वाॅड प्रभारी का वेतन रोका

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 23 Mar 2024 02:18 PM IST
विज्ञापन
Flying squad in-charge's salary stopped due to negligence in duty
अमरोहा। निर्वाचन संबंधी शिकायत के निस्तारण में लापरवाही पर एडीएम वित्त एवं राजस्व ने फ्लाइंग स्क्वाॅड टीम के प्रभारी के वेतन पर रोक लगाते हुए स्पष्टीकरण तलब किया है।
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव के लिए ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के अवर अभियंता मनोज कुमार की ड्यूटी फ्लाइंग स्क्वाॅड टीम के प्रभारी के तौर पर मंडी धनौरा में सुबह छह से दो बजे तक लगाई गई थी। बीस मार्च को मिली एक शिकायत के निस्तारण के लिए जब मनोज कुमार को फोन किया गया तो उन्होंने स्वयं के पास गाड़ी न होने की बात कही। इसके बाद उन्होंने अपना मोबाइल भी बंद कर लिया। जिसके चलते शिकायत का निस्तारण समय से नहीं हो सका। अपर जिलाधिकारी/ उप जिला निर्वाचन अधिकारी सुरेंद्र सिंह ने निर्वाचन कार्य में घोर लापरवाही मानते हुए उनके वेतन पर अग्रिम आदेशों तक रोक लगाते हुए स्पष्टीकरण भी तलब किया है। उन्होंने बताया कि निर्वाचन संबंधी कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed