फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Floods engulf 40 villages, crops of 100 submerged

Amroha News: 40 गांवों को बाढ़ ने घेरा, 100 की फसलें जलमग्न

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 09 Aug 2025 02:21 AM IST
विज्ञापन
Floods engulf 40 villages, crops of 100 submerged
अमरोहा। बाढ़ के कारण आम जनजीवन प्रभावित होने लगा है। गंगा का जलस्तर हर रोज बढ़ रहा है। बाढ़ के चलते जहां बिजली आपूर्ति भी प्रभावित हो रही है। वहीं, कई गांवों का संपर्क भी आपस में टूट चुका है। स्कूलों में पानी घुसने लगा है। इसके चलते वैकल्पिक व्यवस्था के रूप में बच्चों को पढ़ाया जा रहा है। जिले के करीब 40 गांवों में बाढ़ का पानी घुस गया है जबकि 100 से ज्यादा गांवों की फसलें जलमग्न हो गईं हैं।
विज्ञापन

जिले में गंगा के साथ-साथ नदियां भी अपना रौद्र रूप दिखा रही हैं। पहाड़ी इलाकों के साथ-साथ मैदानी क्षेत्र में हुई बरसात से सामान्य जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। बिजनौर के बैराज से पानी छोड़े जाने के कारण तिगरी में गंगा का जलस्तर पर रोजाना बढ़ रहा है। इससे गंगा का पानी आसपास के गांवों को प्रभावित कर रहा है। गजरौला क्षेत्र में 100 अधिक गांवों की फसलें बाढ़ की चपेट में आ चुकी हैं। वहीं 40 से अधिक गांवों में बाढ़ का पानी भर आया है।
विज्ञापन

ओसीता जगदेवपुर-तिगरी मार्ग बंद हो गया है। बारिश के कारण जरूरी सुविधाएं भी ग्रामीणों को नहीं मिल पा रही हैं। धनौरा तहसील क्षेत्र के करीब 17 गांवों में बिजली आपूर्ति बाढ़ के कारण बंद कर दी गई है। बिजली न होने से इनवर्टर भी जवाब दे गए हैं और संचार का माध्यम भी पूरी तरह कट चुका है। पशुओं के लिए चारे का संकट भी गहराने लगा है। फसलें डूबने के कारण पशुओं को चारा भी नहीं मिल पा रहा है। नौगांवा व कैलसा क्षेत्र में बान और गांगन नदी उफना रही हैं। नौगांवा क्षेत्र के बस्तापुर में प्रशासन को चेतावनी का बोर्ड लगाना पड़ा है। हसनपुर के गंगानगर में प्राथमिक स्कूल में पानी आने के कारण बच्चों को राशन डीलर की चौपाल पर बने कमरे में बैठाकर पढ़ाना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाढ़ का कहर : 85 किमी के दायरे में दिखाई दे रहा पानी ही पानी

गजरौला। बिजनौर बैराज से लगातार छोड़े जा रहे पानी के कारण उफान पर चल रही गंगा ने 85 किमी का दायरा जलमग्न कर दिया है। मंंडी धनौरा व हसनपुर तहसील क्षेत्र के चार ब्लॉक के 100 से अधिक गांवों की लाखों बीघे फसल बाढ़ में डूब गई है। दोनों तहसील के 40 से अधिक गांवों में बाढ़ का पानी भर जाने के कारण उनके सामने मुसीबत का पहाड़ खड़ा हो गया है।




अमरोहा जिले में करीब 85 किमी के दायरे में गंगा प्रवाहित होती है। मंडी धनौरा तहसील के धनौरा व गजरौला, हसनपुर तहसील के हसनपुर व गंगेश्वरी ब्लॉक के गांव बाढ़ से प्रभावित होते हैं। इस समय गंगा में भीषण बाढ़ है। जिसके कारण तिगरी में बाढ़ का पानी काफी ऊपर पहुंच गया है। 2018 के बाद पहली बार छोड़े गए पानी से दोनों तहसीलों का 85 किमी का दायरा जलमग्न हो गया है। इस बार भी लठीरा, फरीदपुर एहतमाली, दारानगर, शीशों वाली, ढाकों वाली, भुड्डी वाली, टीकों वाली आदि गांवों में बाढ़ का पानी भर जाने के कारण घरेलू सामान को बाढ़ से बचाने की चिंता सता रही है। बाढ़ खंड के अधिशासी अभियंता राजेश कुमार गंगवार का कहना है कि अभी जल स्तर और बढ़ सकता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed