फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   flood in amroha,gajraula

गंगा ने किया घरों का रुख ग्रामीणों की बढ़ी धड़कन 

Sat, 13 Aug 2016 01:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा Updated Sat, 13 Aug 2016 01:21 AM IST
विज्ञापन
flood in amroha,gajraula
तिगरी में गंगा में उफान आने पर गंगा के पानी में डूबी झुग्गियां। - फोटो : amar ujala
उत्तराखण्ड के पहाड़ों और मैदानी इलाकों में लगातार हो रही बारिश से उफन रही गंगा ने अब गांवों की ओर रुख कर लिया है। तेज बहाव के साथ कटान कर रही गंगा ने अब तटवर्ती गांवों का रुख कर लिया है। तट के पास की झुग्गियाें से आगे पानी पहुंच चुका है और श्मशान घाट जलमग्न हो गया है। अब लोगों को बंधा के दूसरी तरफ अंतिम संस्कार करना पड़ रहा है। वहीं ओसीदा जग्देपुर गांव से दो किलोमीटर तक खेतों में पानी घुसने से फसलें नष्ट हो रहीं हैं। 
विज्ञापन


ब्रजघाट पर गंगा का पानी मुख्य स्नान घाट की पैड़ियों पर चढ़ता जा रहा है। वहीं तिगरी में गंगा तट का कटान कर गंगा अंदर की ओर आ गई हैं। आलम ये है कि गंगा तट की झुग्गियां भी पानी में डूब गई हैं।
विज्ञापन


गंगा किनारे शमशान घाट की ओर जाने वाला रास्ता भी जलमग्न हो गया है। श्मशान घाट पर अंत्येष्टि के लिए स्थान नहीं बचा। लोग गंगा पर बने बंधे के दूसरी ओर अंत्येष्टि करने के लिए मजबूर हैं। इसके अलावा गंगा का जल बंधे पर भी चढ़ने लगा है। उधर तिगरी से ब्रजघाट के बीच ओसीदा जग्देपुर गांव के निकट खेतों में चार-पांच फीट तक भरा गंगा का पानी अभी उतरा नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 जिससे किसानों की गन्ना, धान, चरी, मक्का, उड़द आदि फसलों पर संकट गहरा गया है। उधर, बैराजों से पानी भी छोड़ा जा रहा है। शुक्रवार को हरिद्वार बैराज से 81375 क्यूसेक और बिजनौर बैराज से 124931 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। 


यूं बढ़ा जलस्तर 
तिथि        ब्रजघाट     तिगरी 
11 अगस्त 198.20    200.90 मीटर 
12 अगस्त 198.20    201.00 मीटर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed