फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Five-year-old girl who came home to celebrate Eid dies in accident, uncle-nephew serious

ईद मनाने घर आई पांच साल की बच्ची की हादसे में मौत, चाचा-भतीजा गंभीर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 04 May 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
Five-year-old girl who came home to celebrate Eid dies in accident, uncle-nephew serious
ईद मनाने घर आई पांच वर्षीय बच्ची की सड़क हादसे में मौत हो गई। जबकि चाचा-भतीजा गंभीर रुप से घायल हो गए। हादसा नेशनल हाईवे पर सोमवार रात हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से उन्हें मुरादाबाद रेफर कर दिया गया। बाद में परिजनों ने बगैर पुलिस कार्रवाई के बच्ची के शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया। बच्ची की मौत के बाद परिवार में ईद की खुशियां काफूर हो गईं।
विज्ञापन

यह हादसा सोमवार की रात डिडौली कोतवाली क्षेत्र में नेशनल हाईवे स्थित जोया में पुल पर हुआ। क्षेत्र के गांव हरियाना में नजरुल का परिवार रहता है। उनका बड़ा बेटा मोहम्मद नाजिम दिल्ली की एक कंपनी में नौकरी करता है। उसके परिवार में पत्नी और दो बच्चे हैं। उसकी पांच वर्षीय बेटी सानवी और सात वर्षीय बेटा मोहम्मद शान ईद पर अपने गांव आए हुए थे। सोमवार की शाम नाजिम का छोटा भाई कासिम दोनों बच्चों को लेकर जोया आया था। यहां से रोजा इफ्तार के लिए बर्फ लेकर तीनों घर लौट रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक जोया में पुल से नीचे उतरने लगी, तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन

हादसे में सानवी की मौके पर मौत हो गई। जबकि मोहम्मद शान और कासिम गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल चाचा-भतीजे को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जोया में भर्ती कराया। जहां से दोनों को गंभीर हालत में मुरादाबाद रेफर कर दिया गया। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन बगैर पुलिस कार्रवाई के सानवी के शव को घर ले गए और सुपुर्द-ए-खाक कर दिया। वहीं मुरादाबाद के अस्पताल में दोनों चाचा-भतीजे की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष सुनील मलिक ने बताया कि दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में ले लिया। परिजनों ने बच्ची के शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed