फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Five tons of oxygen backup in the district, will be supplied again today

पांच टन का ऑक्सीजन बैकअप, आज दोबारा मिलेगी सप्लाई

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 25 Apr 2021 11:43 PM IST
विज्ञापन
Five tons of oxygen backup in the district, will be supplied again today
अमरोहा। जिले में ऑक्सीजन का बैकअप पांच टन का है। यह जरूरत के अनुसार पर्याप्त है। अब 26 अप्रैल को दोबारा सप्लाई मिलेगी, जिससे ऑक्सीजन की आपूर्ति व्यवस्था सुचारु हो जाएगी। प्रशासन ने लोगों से ऑक्सीजन सिलेंडर का भंडारण नहीं करने की अपील की है। ड्रग इंस्पेक्टर ने कहा है कि इससे आपूर्ति व्यवस्था बेपटरी हो सकती है। अस्पतालों में बेड हैं, जरूरत पर भर्ती हो सकते हैं। डॉक्टरों की टीम उचित देखरेख करेगी।
विज्ञापन

कोरोना के बढ़ते मामले के बीच ऑक्सीजन की मांग में तेजी आ गई है। इसके चलतेसिलिंडर गायब हो गए हैं। चर्चा है लोगों ने ऑक्सीजन भरवाकर रख लिए हैं, ताकि जरूरत पड़ने पर अपनों की सांस बचा सकें। लेकिन लोगों की इस आपाधापी से ऑक्सीजन सिलिंडर ढूंढे नहीं मिल रहे हैं। रविवार को जिले में पांच टन ऑक्सीजन का बैकअप था। यह एक दिन के लिए पर्याप्त बताया जा रहा है। अब दोबारा आपूर्ति 26 अप्रैल को होगी।
विज्ञापन

ड्रग इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने बताया कि ऑक्सीजन का पांच टन का बैकअप है। परेशान होने की जरूरत नहीं है। लोग घरों में ऑक्सीजन के सिलिंडर न ले जाएं। लोग जरूरत पड़ने पर अस्पताल में भर्ती हो सकते हैं। अनावश्यक भंडारण से सिलिंडर की किल्लत हो सकती हैं। क्योंकि एक सिलेंडर से 10 लोगों की जरूरत पूरी करने का मानक टूट जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में ऑक्सीजन का पांच टन का बैकअप है। सिलेंडर भरने के लिए मुरादाबाद भेजा गया है। जिलाधिकारी के स्तर से कोशिश की जा रही है। कोई भी व्यक्ति ऑक्सीजन सिलिंडर को घर में न ले जाए। इससे लोगों की जरूरत पूरी करने में दिक्कत आ सकती है। -राजेश कुमार, ड्रग इंस्पेक्टर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed