फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   five team involved to open womens murdur

महिला की पहचान और हत्याकांड के खुलासे को लगाईं पांच टीमें

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 17 Dec 2020 12:59 AM IST
विज्ञापन
five team involved to open womens murdur
अमरोहा। महिला की हत्या कर फेंके गए शव की शिनाख्त तीसरे दिन भी नहीं हो पाई है। हत्यारों ने महिला के शव को जलाने की कोशिश की थी। महिला का शव करीब चार दिन पुराना था। उसका शव सड़ने गलने लगा था। एसपी ने घटनास्थल का मुआयना कर महिला की शिनाख्त और हत्याकांड के खुलासे को पांच टीमें लगाई है। साथ ही जल्द हत्याकांड का पर्दाफाश करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

सोमवार को अमरोहा देहात थानाक्षेत्र के देवीपुरा निवासी महावीर सिंह के गन्ने के खेत से महिला का शव बरामद हुआ था। महिला की हत्या करीब चार दिन पहले की गई थी। शव के पास बीयर की खाली केन पड़ी मिली थी। सीओ विजय कुमार राना और एसओ सुरेश कुमार ने घटनास्थल का मुआयना किया था। हत्यारोपियों ने महिला की पहचान छिपाने के लिए उसके शव को जलाने की कोशिश की थी। शरीर का कुछ हिस्सा जमीन में धंसा हुआ था। महिला की उम्र करीब 35 से 40 वर्ष बताई गई थी। पुलिस के प्रयासों के बाद भी महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया था। तीन दिन बाद भी महिला की पहचान नहीं हो सकी है। वहीं, मंगलवार को एसपी सुनीति ने घटनास्थल का मुआयना किया था। इसके बाद एसओ के नेतृत्व में महिला की शिनाख्त करने और हत्याकांड के खुलासे के लिए पांच टीमें लगाई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed