फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Five sugar mills owe Rs 129 crore to farmers, sugarcane department issues notices

Amroha News: पांच चीनी मिलों पर किसानों का 129 करोड़ बकाया, गन्ना विभाग ने जारी किए नोटिस

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 09 May 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
Five sugar mills owe Rs 129 crore to farmers, sugarcane department issues notices
अमरोहा। दो माह पहले चीनी मिल बंद हो गए लेकिन अभी तक बकाया गन्ना भुगतान नहीं किया गया है। जिससे किसानों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पांच चीनी मिलों पर किसानों का 129 करोड़ 11 लाख रुपये बकाया है। सबसे ज्यादा बकाया धनौरा चीनी मिल पर है। गन्ना विभाग ने मिल प्रबंधन को नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन


मिलों का पेराई सत्र समाप्त होने के बाद भी किसानों को उनका पूरा भुगतान नहीं मिल सका है। जिले के करीब 1 लाख 63 हजार किसान चीनी मिलों को गन्ना आपूर्ति करते हैं। सबसे ज्यादा बकाया धनौरा चीनी मिल पर है, जहां किसानों का 76 करोड़ 93 लाख रुपये फंसा हुआ है। गन्ना विभाग ने संबंधित मिल को नोटिस जारी कर जल्द भुगतान करने के निर्देश दिए हैं। अधिकारियों ने निर्धारित समय में भुगतान नहीं होने पर नियमानुसार सख्त कार्रवाई करने की चेतावनी दी है। इस सत्र में चीनी मिलों ने 232 करोड़ क्विंटल गन्ने की खरीद की थी, जिसके सापेक्ष अब तक केवल 824 करोड़ 33 लाख रुपये का ही भुगतान किसानों को किया गया है। इस समय किसानों को बच्चों की शिक्षा और दूसरे जरूरी कामों के लिए पैसों की जरूरत रहती है लेकिन भुगतान न होने से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed