फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Five people, including his wife, are responsible for the death of the irrigation department contractor.

Amroha News: सिंचाई विभाग के ठेकेदार की मौत के लिए पत्नी समेत पांच जिम्मेदार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 31 Jan 2026 02:37 AM IST
विज्ञापन
Five people, including his wife, are responsible for the death of the irrigation department contractor.
गजरौला। सिंचाई विभाग के ठेकेदार व उनके चालक की 29 मई की सुबह हुई मौत के लिए ठेकेदार की पत्नी, दूसरे चालक समेत पांच को जिम्मेदार ठहराते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई हैै। मृत ठेकेदार के पिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

रिपोर्ट शुक्लपुरी निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक अतरपाल सिंह ने दर्ज कराई है। वह मृत ठेकेदार दीपक उर्फ देवऋषि के पिता हैं। एफआईआर के मुताबिक
दीपक सिंचाई विभाग में ठेकेदार थे। उनका अवंतिका नगर मोहल्ले में दूसरा मकान है। उसमें दीपक ने कार्यालय बना रखा था। क्षेत्र के चौबारा गांव निवासी इंद्रपाल दीपक की कार का चलाता था। दोनों के शव 29 मई की सुबह अवंतिका नगर मोहल्ले में कार्यालय परिसर में मिले थे। उन्होंने दीपक व इंद्रपाल की मौैत के लिए पुत्रवधू रेखा पत्नी स्व.दीपक, शशि पत्नी राजू निवासी शाहजीपुरा सरायतरीन संभल, रेखा व शशि की रिश्तेदार प्रियंका पत्नी मनोज निवासी औरंगाबाद बुलंदशहर, विशाल निवासी सुल्तान नगर गजरौला और उसके चाचा को जिम्मेदार ठहराया है। उनका कहना है कि दीपक की हत्या करने की आरोपी बातचीत कर रहे हैं। जिसकी उन पर ऑडियो है। उन्होंने उपरोक्त आरोेपियों के खिलाफ हत्या करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुत्रवधू रेखा का पता संभल के शाहजीपुरा दर्शाया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली है। जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed