फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Five km long jam on the highway, vehicles will ride for six hours at night

हाईवे पर लगा पांच किमी लंबा जाम, रात में छह घंटे रेंगे वाहन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 29 Nov 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
Five km long jam on the highway, vehicles will ride for six hours at night
रविवार की रात जोया में जाम के दौरान वाहनों की लगी लंबी लाइन। - फोटो : JPNAGAR
डिडौली/जोया। जोया में जाम लोगों के लिए मुसीबत बन गया है। गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्राली पलटने से हाइवे पर रविवार की रात भीषण जाम लग गया। छह घंटे तक हाईवे पर जाम की स्थिति बनी रही। वाहन रेंग-रेंग कर गुजरे। जाम में आरएसएस के वरिष्ठ पदाधिकारी के फंसने से पुलिस में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने बमुश्किल जाम खुलवाया। संघ पदाधिकारी को गंतव्य के लिए निकालकर राहत की सांस ली। पांच किलोमीटर लंबा जाम लगने से राहगीरों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सोमवार की दोपहर भी यही हालात बने रहे।
विज्ञापन

नेशनल हाईवे दिल्ली-मुरादाबाद के बीच फोरलेन को 6 लेन किया जा रहा है। अप्रैल-मई 2019 से इस कार्य को मुंबई की एक कार्यदायी संस्था कर रही है। निर्माण एजेंसी को 6 लेन का यह कार्य दिसंबर 2021 तक पूर्ण करके देना था। लेकिन अभी तक कई जगह निर्माण कार्य अधूरा है। ओवरब्रिज का निर्माण कार्य ठप पड़ा है। हालत यह बन गए हैं कि जोया में वाहनों की संख्या बढ़ते ही हाईवे पर लंबा जाम लग जाता है। रविवार को जोया में साप्ताहिक बाजार लगाने के चलते जाम और भीषण हो गया। साथ ही देर रात करीब नौ बजे जोया में हाईवे पर गन्ने से लदी ट्रैक्टर-ट्राली पलट गया। इसके चलते दिल्ली और मुरादाबाद की दिशा से आने वाले वाहनों की अतरासी टोल प्लाजा से लेकर श्योनाली गांव के सामने तक पांच किलोमीटर लंबी कतार लग गई। भीषण में फंसे राहगीर जिम्मेदारों की व्यवस्था को कोसते नजर आए। इस दौरान आरएसएस के वरिष्ठ पदाधिकारी की कार भी जाम में फंस गई। इसकी सूचना आला अधिकारियों को मिली तो हड़कंप मच गया। आनन-फानन गजरौला, रजबपुर और डिडौली पुलिस को अलर्ट कर दिया गया। इसके बाद रजबपुर और डिडौली पुलिस जाम खुलवाने के लिए दौड़ पड़ी। कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने संघ के पदाधिकारी को निकालने के लिए जाम खुलवाया। इसके बाद भी एक बजे तक वाहन हाईवे पर रेंगे रहे। उधर, सोमवार की दोपहर फिर जाम लग गया। इसके बाद सीओ विजय कुमार राणा ने खुद अधीनस्थों के साथ जाम खुलवाया।
विज्ञापन

हाईवे का मुआयना करने पहुंचे सीओ ने पुलिस कर्मियों को दिए निर्देश
जोया। सोमवार की दोपहर कार्यदायी संस्था के अधिकारियों के साथ सीओ विजय कुमार राणा ने जोया में हाईवे का मुआयना किया। इस दौरान ट्रैफिक व्यवस्था देखने की बजाय बैठे मिले पुलिस कर्मियों को सीओ ने फटकार लगाई। इसके बाद पुलिस कर्मी व्यवस्था को दुरुस्त करने में जुट गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed