{"_id":"65318701da11c1efe50468f4","slug":"five-accused-of-double-murder-declared-fugitives-police-pasted-posters-gajraula-news-c-284-1-smbd1015-7125-2023-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: दोहरे हत्याकांड के पांच आरोपी भगोड़े घोषित, पुलिस ने पोस्टर किए चस्पा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: दोहरे हत्याकांड के पांच आरोपी भगोड़े घोषित, पुलिस ने पोस्टर किए चस्पा
विज्ञापन
गजरौला। गुलालपुर में रतनपाल भाटी व अनिरुद्ध की हत्या में नामजद पांच आरोपियों को पुलिस ने वांटेड घोषित कर दिया है। उनके पोस्टर चस्पा कर दिए गए हैं। पोस्टर पर सिर्फ मास्टर माइंड अशोक का फोटो लगा है। जनता से आह्वान किया है कि जिसको भी पांचों कहीं दिखाई दें या सुराग मिले तो इसकी सूचना पुलिस को दें। जिससे उनको गिरफ्तार किया जा सके। पांचों को जल्द ही उनको इनामी घोषित किए जाने की तैयारी है।
नौ अक्तूबर की रात गजरौला थानाक्षेत्र के गंगापार गुलालपुर में दोहरे हत्याकांड से दहल उठा था। बदमाशों ने फार्म हाउस पर गौतमबुद्ध नगर के बोड़ाकी निवासी रतनपाल भाटी व मेरठ के सीना गांव के अनिरुद्ध की बलकटी व नल के हत्थे से हत्या कर दी, जबकि हापुड़ के नया गांव निवासी नौकर जीतपाल को मरणासन्न हालत में छोड़ा। पुलिस ने इस प्रकरण में पांच आरोपी गिरफ्तार कर जेल भेज दिए हैं। दोहरे हत्याकांड का मास्टर माइंड अशोक निवासी बिरसिंह सिंभावली हापुड़, उसके गांव के ही विनय और कपिल, मेरठ के किठौर थाना क्षेत्र के भड़ौली निवासी अंकुर व हापुड़ जिले के गढ़मुक्तेश्वर थाना क्षेत्र के हैदरपुर निवासी सुरजन पुलिस के हाथ नहीं लगे हैं।
उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने सभी संभावित ठिकानों पर दबिश दी। जिसके चलते पुलिस ने पांचों को वांटेड घोषित कर दिया। उनके सार्वजनिक स्थलों पर पोस्टर चस्पा कर दिए हैं। जिसमें मास्टर माइंड का फोटो लगाया गया है। बाकी के सिर्फ पोस्टर ही चस्पा किए गए हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द ही पांचों को इनामी घोषित किया जाएगा। इसके लिए रिपोर्ट भेज दी गई है। सीओ श्वेताभ भास्कर का कहना है कि पांच आरोपियों को वांटेड घोषित कर दिया गया है।