{"_id":"6af379a796667f521e0e14fd","slug":"the-underpass-currently-under-construction-will-become-a-source-of-trouble-for-those-traveling-to-tigrithe-underpass-currently-under-construction-will-become-a-source-of-trouble-for-those-traveling-to-tigri-jpnagar-news-c-284-1-smbd1015-177516-2026-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: तिगरी आने वालों के लिए परेशानी का सबब बनेगा निर्माणाधीन अंडरपास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: तिगरी आने वालों के लिए परेशानी का सबब बनेगा निर्माणाधीन अंडरपास
विज्ञापन
गजरौला। कांकाठेर में रेलवे फाटक पर बन रहा अंडरपास तिगरी गंगा मेले में श्रद्धालुओं की परेशानी बढ़ाएगा। आवागमन बंद होने से लाखों श्रद्धालुओं के ट्रैक्टर-ट्रॉली और अन्य वाहनों को दूसरे मार्गों से गुजरना पड़ेगा। इससे अन्य रास्तों पर दबाव बढ़ने और जाम लगने की आशंका है।
तिगरी गंगा मेले का शुभारंभ 20 नवंबर को होगा, जबकि मुख्य स्नान 24 नवंबर को है। इस बार 30 से 40 लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। मुख्य स्नान से 10-12 दिन पहले से ही गजरौला-तिगरी मार्ग पर ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के काफिले चलने लगते हैं। लाखों श्रद्धालु कांकाठेर होकर भी मेले में पहुंचते हैं।
मुख्य स्नान के बाद श्रद्धालु तीन मार्गों से लौटते हैं। इनमें तिगरी से कांकाठेर में राणा प्रताप की मूर्ति के पास से ओसीता जगदेवपुर अंडरपास होते हुए हाईवे, कांकाठेर होकर हाईवे और मोहरका पट्टी से रेलवे लाइन के नीचे से हाईवे पहुंचने वाले रास्ते शामिल हैं। लेकिन कांकाठेर में अंडरपास निर्माण के कारण आवागमन बंद है। ऐसे में लाखों श्रद्धालुओं के वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्गों पर दबाव बढ़ना तय है।
विज्ञापन
रेलवे के सहायक मंडलीय अभियंता प्रेम प्रकाश ने बताया कि अंडरपास निर्माण के लिए बॉक्स इंसर्ट करने का काम 18 नवंबर से शुरू होगा। दिसंबर के अंत तक काम पूरा होगा। ऐसे में मेले के दौरान इस मार्ग पर आवागमन संभव नहीं है।
मुख्य स्नान पर दोपहर तक बंद रहता है तिगरी-गजरौला मार्ग
गजरौला। तिगरी गंगा मेले के मुख्य स्नान पर दोपहर तक श्रद्धालुओं के ट्रैक्टर-ट्रॉली तिगरी-गजरौला मार्ग पर रोके जाते हैं। उन्हें वैकल्पिक मार्गों से गुजारा जाता है, ताकि जाम न लगे। ओसीता मार्ग पर वाहनों का दबाव बढ़ने और जाम लगने पर दोपहर बाद ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को तिगरी-गजरौला मार्ग से निकाला जाता है। लेकिन इस बार कांकाठेर रेलवे फाटक बंद होने से श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ेगा।