{"_id":"6af379d59b3bb904c60f1320","slug":"70-ponds-in-hasanpur-will-be-leased-out-for-ten-years-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-177512-2026-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: हसनपुर में 70 तालाबों का होगा दस साल के लिए पट्टा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: हसनपुर में 70 तालाबों का होगा दस साल के लिए पट्टा
विज्ञापन
अमरोहा। हसनपुर तहसील क्षेत्र में मत्स्य पालन को बढ़ावा देने और ग्रामीणों की आय बढ़ाने के लिए 70 तालाबों का दस साल के लिए पट्टा आवंटित किया जाएगा। इसके लिए 13 नवंबर को तहसील परिसर स्थित रजिस्ट्रार कार्यालय के भूलेख अनुभाग में शिविर लगाया जाएगा। सुबह 11 बजे नायब तहसीलदार की अध्यक्षता में आवंटन प्रक्रिया शुरू होगी। प्रशासन ने तालाबों की गांववार सूची जारी कर दी है।
एसडीएम हिमांशु उपाध्याय ने बताया कि मत्स्य पालन के लिए पिपलौती कलां, आलमपुर, नूरपुर खुर्द, भीकनपुर शुमाली, वसी कलां, चकौरी, डोमखेड़ा, चचौरा, धनापुर, लुहारी खादर, चकफेरी, अल्लीपुर खादर, सेहरका, रूखालू, कालाखेड़ा, सहेरिया, पीपली दाउद, जलालपुर खुर्द, पंडका, अकबरपुर शर्की, फत्तेहपुर अवेक, पहाड़पुर बक्काल, करनखाल, बुरावली, उमरपुर, तुकलाबाद, भैंसरौली, दमगढ़ी, इकौंदा, चंदनपुर खादर, ताहरपुर, मीरपुर डबका, अगरौला कलां, हैबतपुर बंजारा, राजपुर, कूवी, सुतारी, हरयाना और कुंदरकी भूड़ समेत 70 गांवों के तालाब चिह्नित किए गए हैं। कुछ गांवों में एक से अधिक तालाब हैं।
पट्टा आवंटन में प्राथमिकता संबंधित ग्राम पंचायत के मछुआ समुदाय के व्यक्ति को मिलेगी। इसके बाद ग्राम पंचायत के गरीबी रेखा से नीचे जीवनयापन करने वाले अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग और सामान्य श्रेणी के व्यक्तियों को मौका मिलेगा। इसके बाद न्याय पंचायत और विकासखंड क्षेत्र के मछुआ समुदाय के व्यक्तियों को प्राथमिकता दी जाएगी।
विज्ञापन
एक तालाब के लिए एक से अधिक पात्र दावेदार होने पर मौके पर नीलामी होगी। इसमें केवल पात्रता सूची के व्यक्ति ही बोली लगा सकेंगे। एक ही पात्र व्यक्ति होने पर शासन की निर्धारित दर पांच हजार रुपये प्रति हेक्टेयर प्रतिवर्ष पर पट्टा दिया जाएगा। नीलामी में सबसे अधिक बोली लगाने वाले को पहले वर्ष की पूरी धनराशि तत्काल जमा करनी होगी।
तालाबों का पट्टा दस साल के लिए होगा। इसकी अवधि बढ़ाई या नवीनीकृत नहीं की जाएगी। दो हेक्टेयर अथवा पांच एकड़ से बड़े तालाबों का आवंटन पंजीकृत और मत्स्य पालन विभाग से मान्यता प्राप्त मछुआ समुदाय की सहकारी समितियों को किया जाएगा।