{"_id":"68f00cb82dcf0b1e2400a19a","slug":"fireworks-will-be-sold-at-14-locations-in-the-district-and-fire-brigade-teams-will-be-on-standby-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-149839-2025-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: जिले में 14 स्थानों पर होगी आतिशबाजी की बिक्री, दमकल की टीमें रहेगी मुस्तैद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: जिले में 14 स्थानों पर होगी आतिशबाजी की बिक्री, दमकल की टीमें रहेगी मुस्तैद
Thu, 16 Oct 2025 02:36 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Thu, 16 Oct 2025 02:36 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा। जैसे-जैसे दीपावली का पर्व नजदीक आ रहा है वैसे ही लोगों में उत्साह नजर आ रहा है। बाजारों में खरीदारी शुरू हो गई है। इसको लेकर जिला प्रशासन भी सतर्क हो गया है। इस बार जिले में सभी 12 थानाक्षेत्र में 14 स्थानों पर आतिशबाजी की बिक्री होगी।
पटाखे बिक्री के लिए अस्थायी लाइसेंस लेने के लिए लोगों ने आवेदन करने शुरू कर दिए हैं। लाइसेंस मिलने के बाद ही कारोबारी दुकान लगा सकेंगे। इस बार अमरोहा शहर में जेएस हिंदू कॉलेज के मैदान में नहीं बल्कि मिनी स्टेडियम में पटाखे की बिक्री होगी। ट्रेड फेयर के चलते पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों ने यह फैसला लिया है। आतिशबाजी की बिक्री वाले स्थान पर दमकल की गाड़ियां और पुलिसकर्मी 24 घंटे मुस्तैद रहेंगे।
इस बार 20 अक्तूबर को दीपावली मनाई जाएगी। पटाखे की दुकानों को लेकर सख्ती बढ़ा दी गई है। सुरक्षा मानकों को ध्यान में रखते हुए पटाखे की दुकानों को लगाने के निर्देश दिए गए हैं। अस्थायी नए लाइसेंस के लिए आवेदन किए जा रहे हैं। दीपावली के आते ही बच्चों और बड़ों में आतिशबाजी खरीदने को लेकर उत्सुकता रहती है। बच्चों ने पटाखे खरीदने की तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
अवैध पटाखा बेचने वालों पर होगी कार्रवाई : एसपी
उधर, आतिशबाजी के कारण किसी तरह का हादसा न हो जाए, इसलिए प्रशासन ने जिलेभर में 14 स्थान चिह्नित किए हैं। जहां पर आतिशबाजी की बिक्री की होगी। डीएम और एसपी ने दमकल विभाग को निर्देश दिए हैं कि जहां पर आतिशबाजी की बिक्री हो वहां पर एक फायर टैंकर और दमकलकर्मियों को तैनात किया किए। एसपी अमित कुमार ने बताया कि सभी थाना क्षेत्रों में 14 स्थानों पर आतिशबाजी बिक्री की अनुमति है। प्रत्येक स्थान पर चेकिंग की जाएगी। आग से बचाव के उपकरण और संसाधन हैं या नहीं। आतिशबाजी की दुकान लगाने वाले कारोबारियों को संबंधित एसडीएम से अस्थायी लाइसेंस लेना होगा। अवैध रूप से पटाखे बेचने वालों को कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
-- -- -- -- -- -- -- -- --
इन स्थानों पर लगेंगी आतिशबाजी की दुकान
- अमरोहा में मिनी स्टेडियम
- गजरौला रमाबाई आंबेडकर राजकीय महाविद्यालय का मैदान
- धनौरा रामलीला मैदान
- बछरायूं एनडीपी स्कूल का मैदान
- रजबपुर में साप्ताहिक बाजार का मैदान
- जोया में इकौंदा रोड पर श्रीधर मिल्क का खाली प्लॉट
- नौमांवा सादात में सोहरत आईटीआई का मैदान/बुधबाजार का मैदान
- कैलसा बॉर्डर पर साप्ताहिक बाजार का मैदान
- सैदनगली में पाकबड़ा रोड पर सत्यम गुप्ता का खाला प्लॉट
- आदमपुर में साप्ताहिक बाजार का मैदान
- ढबारसी में पुलिस चौकी के पीछे वाला मैदान
- रहरा में प्रकाशवीर शास्त्री इंटर कॉलेज के मैदान पर
- हसनपुर में श्रीमती सुखदेवी इंटर कॉलेज के मैदान पर
- उझारी में उझारी में रविवार बाजार का मैदान