{"_id":"682f723a79794b71c00d6af8","slug":"fire-broke-out-in-chimney-of-industrial-unit-due-to-lightning-jpnagar-news-c-284-1-smbd1015-140430-2025-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: बिजली गिरने से औद्योगिक इकाई की चिमनी में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: बिजली गिरने से औद्योगिक इकाई की चिमनी में लगी आग
Fri, 23 May 2025 12:21 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Fri, 23 May 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
गजरौला (अमरोहा)। बुधवार रात तेज आवाज के साथ कड़क रही बिजली गिरने से औद्योगिक इकाई की चिमनी में आग लग गई। फैक्टरी के अधिकारियों व कर्मचारियों ने किसी तरह आग पर काबू पाया गया।
बुधवार रात आठ बजे तेज आंधी के साथ बारिश हुई। कई घंटे तक बिजली कड़कड़ाती रही। उसकी धमाके जैसी तेज गड़गड़ाहट से लोग घबरा उठे। रात 9 बजे बिजली औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक इकाई मेें आकाशीय बिजली गिर गई। जिससे उसकी चिमनी में आग लग गई। उसमें आसमान तक उठ रहीं लपटों को देख फैक्टरी के अधिकारी-कर्मचारी सहम गए। भगदड़ मचने की नौबत आ गई। कंपनी के दमकलकर्मियों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। तब जाकर राहत की सांस ली।