फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Fire broke out due to cylinder leak, three scorched

सिलिंडर लीक होने से लगी आग, तीन झुलसे

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 15 Jul 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
Fire broke out due to cylinder leak, three scorched
खाना बनाते समय गैस सिलिंडर लीक होने से उसमें आग लग गई। आग की चपेट में आकर दंपती व उनका पुत्र बुरी तरह झुलस गया। तीनों को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सक ने तीनों की हालत गंभीर देखकर उनको मेरठ रेफर कर दिया है।
विज्ञापन

बुधवार देर रात नगर के मोहल्ला पेशथाना निवासी चमन सिंह की पत्नी हुकमो देवी गैस के चूल्हे पर खाना बना रही थीं। तभी अचानक सिलिंडर से गैस लीक हो गई। कुछ ही देर में सिलिंडर से निकल रही गैस में आग लग गई। आग की चपेट में आकर खाना बना रही हुकमो देवी झुलस गई। पत्नी के कराहने की आवाज सुनकर पति चमन सिंह व बेटा विक्रांत भी उनको बचाने दौड़े तो पिता-पुत्र भी आग की चपेट में आकर झुलस गए। आग की लपटें देखकर पड़ोस में रहने वाले लोग भी मौके पर आ गए। उन्होंने दंपती व पुत्र को आग से बचाकर निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया। चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद तीनों की हालत गंभीर देखते हुए रेफर कर दिया। विक्रांत की हालत नाजुक बताई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed