फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   fir registered

मरकज में शामिल 48 जमातियों समेत 51 लोगों पर एफआईआर, गिरफ्तार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 07 May 2020 01:06 AM IST
विज्ञापन
fir registered
अमरोहा। कोरोना महामारी के बीच डिडौली, रजबपुर और अमरोहा नगर में क्षेत्र में ठहरे पांच राज्यों के 48 जमातियों समेत 51 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। इसमें जमातियों को संरक्षण देने वाले तीन लोग भी शामिल हैं। यह एफआईआर आपदा प्रबंधन, महामारी अधिनियम और लॉकडाउन के उल्लंघन के तहत दर्ज की गई है। आरोपी सभी लोग दिल्ली, गुजरात, बिहार, आसाम, पश्चिमी बंगाल के रहने वाले हैं, जो दिल्ली निजामुद्दीन मरकज की जमात से जुड़े हैं। इसमें करीब 11 जमाती और एक संरक्षण देने वाला व्यक्ति कोरोना संक्रमित निकले थे। फिलहाल सभी संक्रमित ठीक हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर कांठ रोड स्थित अस्थायी जेल में रखा है।
विज्ञापन

कोरोना वायरस वैश्विक महामारी बनकर देश-दुनिया में तबाही मचा रहा है। पिछले दिनों दिल्ली के निजामुद्दीन से निकली तब्लीगी जमात के लोग देशभर के कई राज्यों में धर्म प्रचार करने निकले थे। इसमें दिल्ली, गुजरात, बिहार, आसाम, लखीमपुर खीरी और आंबेडकर नगर और पश्चिमी बंगाल के कुछ जमाती विभिन्न प्रदेशों में होकर सहारनपुर और मुरादाबाद के बाद अमरोहा जमात में आए थे। जोया कस्बा के मदरसे में गुजरात से आए कुछ जमाती ठहरे थे। जबकि उनके कुछ लोग फत्तेहपुर माफी निवासी मुशर्रफ हुसैन के घर, अमरोहा नगर और रजबपुर के विभिन्न मोहल्ले में रुके थे। प्रचार प्रसार के बाद भी जमातियों की बारे में पुलिस को सूचना नहीं दी गई। फोन लोकेशन के आधार पर पुलिस और स्वास्थ्य विभाग ने सभी जमातियों को क्वारंटीन कराया। उनके सैंपल कराए गए। इसमें ग्यारह जमाती और एक संरक्षण देने वाला व्यक्ति संक्रमित पाए गए थे। फिलहाल सभी संक्रमित आरोपी ठीक होकर घर लौट चुके हैं। इनकी वजह से जिले में संक्रमण का खतरा काफी बढ़ गया था। मंगलवार की देर रात डिडौली पुलिस, रजबपुर और नगर कोतवाली पुलिस ने अलग-अलग चार थानों में एफआईआर दर्ज की है। इसमें 48 जमातियों को आरोपी बनाया है। जबकि तीन लोग जमातियों को संरक्षण देने वाले हैं। जो उनके लगातार संपर्क में थे, बावजूद इसके उन्होंने पुलिस को सूचना नहीं दी। एफआईआर दर्ज करने के बाद पुलिस ने सभी को न्यायालय में पेश किया। जहां से कांठ रोड स्थित अस्थायी जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

इन धाराओं में दर्ज हुई एफआईआर
अमरोहा। मंगलवार की रात डिडौली और नगर कोतवाली पुलिस ने सभी आरोपितों के खिलाफ धारा 188, 269, 270, आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 की धारा 51(ब) और महामारी अधिनियम 1897 की धारा 3/4 के तहत मुकदमा दर्ज कर किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अलग-अलग थानों चार एफआईआर
अमरोहा। अमरोहा नगर, डिडौली, रजबपुर पुलिस ने अलग-अलग 4 एफआईआर दर्ज की है। इस संबंध में नगर कोतवाली में दो एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस ने चारों एफआईआर में दिल्ली निजामुद्दीन मरकज में तब्लीगी जमात से जुड़े 51 लोगों को आरोपी बनाया है।
डिडौली पुलिस ने इनके खिलाफ दर्ज की एफआईआर
अमरोहा। डिडौली इंस्पेक्टर शरद मलिक ने बताया कि मोहम्मद हनीफ, मोहम्मद रफीक, मोहम्मद, जैद, मकसूद, आकिल, तौहीद, वाहिद, उमर, हमजा और मोहम्मद निवासी गांव मितराना थाना काकोसी जनपद पाटन गुजरात, उमर और हमजा निवासी गांव डिडरौल थाना काकोसी जनपद पाटन, आसिफ निवासी मोती नरोली थाना किम सूरत ग्रामीण, मोहम्मद शहीद उर्फ शाहिद जिन्ना निवासी हठौड़ा थाना किम सूरत, वाजिद निवासी गांव उतरन थाना अमरोली सूरत, दाउद मलिक निवासी गोतमबर स्टोर थाना व कस्बा अमरोली सूरत, अनस निवासी जामा मस्जिद थाना किम सूरत, हैदर मोहम्मद और मोहम्मद इकबाल सिद्धार्थ निवासी कठोदरा थाना किम सूरत, हफीजुल्लाह निवासी अवतार टेलर निकट वीडियो थियेटर कस्बा अमरोली सूरत, भीखा भाई कस्बा अरौली सूरत, शाहफेद निवासी नई मस्जिद आशियाना नगर थाना किम सूरत, इकबाल निवासी गांव कोलवार्ड थाना कामरेज सूरत, शमीम निवासी कस्बा अमरोली सूरत के अलावा जमातियों को संरक्षण देने वाले मुशर्रफ और तौहीद निवसी फत्तेहपुर माफी समेत 25 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
नगर कोतवाली पुलिस ने इनके खिलाफ की एफआईआर
अमरोहा। नगर कोतवाली इंस्पेकटर रविंद्र सिंह के मुताबिक शेख अब्दुल निवासी दक्खिन कसफ आलिया थाना काथी जिला पूर्व मेदानपुर पश्चिमी बंगाल, मोहम्मद हसनैन निवासी मोहल्ला बरकतपुर थाना परवता जिला खगड़िया बिहार, अब्दुल रहमान निवासी मजैद अलमा थाना फकीरगंज जिला धुवरी आसाम, मोहम्मद अकरम निवासी खैरा थाना शाहकुंड जिला भागलपुर बिहार, मुस्तकीम निवासी मोहम्मद जाहिद मोहल्ला लकपेड़ा थाना मौहम्मदी जनपद लखीमपुर खीरी, सद्दाम निवासी मिझोडा बिला बलपुर थाना अहरौली जिला आंबेडकर नगर, मोहम्मद साहिल निवासी सीलमपुर थाना कृष्णा नगर दिल्ली, मोहम्मद अजहर निवासी मोहल्ला छेर पछईयां, एहसान निवासी मोहल्ला चौक शिवद्वारा, उवैद मोहल्ला सददो समेत दस लोगों के खिलाफ खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। मोहम्मद अजहर, एहसान और उवैद तबलीकी जमात में शामिल हुए थे। इसके बाद भी उन्होंने चेकअप नहीं कराया और लगातार लोगों के संपर्क में रहे।

रजबपुर पुलिस ने इन लोगों पर दर्ज की रिपोर्ट
अमरोहा। रजबपुर इंस्पेक्टर सतेंद्र कुमार ने बताया कि खातूड़ा याकूब अली, समाल आर फारुख, पोस्ती सूफियान, रोहिल हुसैन दंतयिक, मनकी मोहम्मद यूनुस, वेसली इब्राहिम, वालिया अनवर सुऐब, यामिया अल्ताफ, भागलिया रमजानी निवासी मोहल्ला रहमत नगर थाना बी डिवीजन जिला गोधरा गुजरात, केसरी मुस्तकीम निवासी आक्टरीनाका थाना गोधरा जिला पंचमाल गुजरात, बुडडा हमजा फारुख निवासी गांधी रोड दाहोद कायासजी के बगंले के पीछे दाहोद जिला दाहोद गुजरात, मोहम्मद खां सिकंदर निवासी राहता प्लाट मदनी मस्जिद बैजलपुर रोड थाना बी डिवीजन जिला गोधरा गुजरात, धनतिया अल्ताफ निवासी सानपुर सोसाइटी बैजलपुर रोड थाना बी डिवीजन जिला गोधरा गुजरात, मोईन फिरदौस, कोला आरिफ निवासी राहता प्लाट मदनी मस्जिद के पीछे थाना बी डिवीजन जिला गोधरा और संरक्षण देने वाला हसन निवासी अतरासी कलां को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed