{"_id":"6a0e1df6666d6ae21d0e36e9","slug":"fir-registered-against-five-people-including-husband-for-murder-of-married-woman-for-dowry-jpnagar-news-c-284-1-smbd1016-164125-2026-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: दहेज के लिए विवाहिता की हत्या पति समेत पांच पर प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: दहेज के लिए विवाहिता की हत्या पति समेत पांच पर प्राथमिकी दर्ज
Thu, 21 May 2026 02:17 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Thu, 21 May 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
आदमपुर। थाना क्षेत्र के गांव बागड़पुर छोईया में मंगलवार देर शाम नवविवाहिता पुष्पेंद्री (19) का शव घर में ही फंदे से लटका मिला।
उसकी शादी 13 फरवरी 2026 को ओमपाल के साथ हुई थी। घटना के बाद मायके पक्ष के लोगों ने ससुराल वालों पर दहेज के लिए हत्या करने और उसे आत्महत्या का रूप देने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। पति समेत पांच पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गई है।
बताते हैं कि गजरौला थाना क्षेत्र के गांव खुगावली निवासी बलवीर सिंह ने बेटी पुष्पेंद्री की शादी आदमपुर थाना क्षेत्र के बागड़पुर छोईया में की थी। पुलिस को दी तहरीर में उन्होंने बताया कि उन्होंने शादी में हैसियत के मुताबिक ट्रैक्टर, सोने-चांदी के आभूषण और एक लाख रुपये नकद दिए थे। बताया कि मंगलवार शाम साढ़े छह बजे पुष्पेंद्री ने रोते हुए मायके में फोन कर कहा था, कि पापा मुझे ले जाओ, ये लोग मुझे मार डालेंगे। इसके कुछ ही देर बाद उन्हें बेटी की मौत की खबर मिली। मायके वाले जब मौके पर पहुंचे, तो ससुराल पक्ष के लोग गायब थे।
घटना से गुस्साए परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर शव उठाने से इन्कार कर दिया, जिससे पुलिस और परिजनों के बीच तीखी नोकझोंक हुई। सीओ पंकज कुमार त्यागी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने परिजनों को समझाया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। सीओ पंकज कुमार त्यागी ने बताया कि पिता बालवीर की तहरीर पर पति ओमपाल, राजेंद्र, इंद्रवती,भानवती, जसपाल के खिलाफ दहेज हत्या में प्राथमिकी दर्ज की गई है। संवाद