फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   FIR registered against DJ operator and pickup driver in Rohit's death case

Amroha News: रोहित की मौत मामले में डीजे संचालक और पिकअप चालक पर प्राथमिकी दर्ज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jan 2026 02:50 AM IST
विज्ञापन
FIR registered against DJ operator and pickup driver in Rohit's death case
नौगांवा सादात। डीजे चलाने वाले रोहित कुमार की मौत के मामले में परिजनों ने डीजी संचालक अभिषेक सैनी और पिकअप चालक शेर सिंह के खिलाफ लापरवाही बरतने के मामले में प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

इससे पहले परिजनों ने हत्या की तहरीर दी थी बाद में तहरीर बदलकर हादसे की दी गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी हादसे की पुष्टि हुई है। अमरोहा नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला मेहम्मदी सराय के रहने वाले मनोज कुमार के बेटे रोहित डीजे बजाने का काम करता था। परिजनों के मुताबिक जोया निवासी अर्जुन भी डीजे पर काम करता था।
विज्ञापन

रविवार की दोपहर दोस्तों के कहने पर रोहित डीजे बजाने के लिए घर से नौगांवा सादात के अकबरपुर पट्टी गए थे। देर शाम परिजनों ने फोन पर रोहित से बात की थी तो उसने जल्दी घर आने की बात कही थी। इसके बाद रोहित घर नहीं लौटा। रात करीब नौ बजे मोहल्ले के लोगों से जानकारी मिली कि रोहित का एक्सीडेंट हो गया है और वह जिला अस्पताल में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजन तुरंत जिला अस्पताल पहुंचे तो यहां रोहित का शव मिला। परिजनों को डॉक्टरों से पता चला कि बाइक सवार पिंटू और उसका साथी रोहित को अस्पताल में छोड़कर गए थे। रोहित के सीने में दाईं ओर छेद बना हुआ था, जबकि उसके पैर पर भी चोट लगी हुई थी। इसके बाद परिजनों ने रोहित की हत्या का आरोप लगाकर जमकर हंगामा किया।
सूचना मिलते ही एसपी अमित कुमार आनंद और एएसपी अखिलेश भदोरिया, सीओ अभिषेक यादव और अवधभान भदोरिया मौके पर पहुंच गए थे। सुरक्षा के लिहाज से नगर कोतवाली, पुलिस देहात थाना और नौगांवा सादात पुलिस को भी बुला लिया गया था। इस दौरान पुलिस ने हंगामा कर रहे परिजनों को समझाकर शांत कराया और कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया था।

इस मामले में पोस्टमार्टम करने के बाद पुलिस ने शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया था। सीओ अवधभान भदौरिया ने बताया कि मामले में मृतक के पिता मनोज कुमार की तहरीर पर मोहल्ला किशनगढ़ निवासी डीजे संचालक अभिषेक सैनी और पिकअप चालक शेर सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed