{"_id":"6247509f5a0ab12b7b65317a","slug":"fir-on-three-persons-jpnagar-news-mbd4233669173","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरा रिश्तेदार फर्जी मुकदमा दर्ज कराने के दो लाख रुपये दे रहा है.. तू पांच लाख दे तो रिपोर्ट नहीं कराऊंगी...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरा रिश्तेदार फर्जी मुकदमा दर्ज कराने के दो लाख रुपये दे रहा है.. तू पांच लाख दे तो रिपोर्ट नहीं कराऊंगी...
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डिडौली। तेरा रिश्तेदार तेरे खिलाफ फर्जी मुकदमा दर्ज कराने के लिए मुझे दो लाख रुपये दे रहा है। यदि तू मुझे पांच लाख रुपये दे तो मुकदमा नहीं कराऊंगी। चौधरपुर निवासी एक युवक को यह धमकी एक युवती ने दी। रुपये देने में असमर्थता जताने पर युवती के साथियों ने युवक के माथे पर तमंचा अड़ा दिया जान से मारने की धमकी दे डाली। किसी तरह बचाकर भागे युवक ने डिडौली कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई। घटना में पुलिस ने युवती और उसके दो साथियों के खिलाफ रंगदारी मांगने के आरोप में एफआईआर दर्ज की है।
मामला डिडौली कोतवाली क्षेत्र के चौधरपुर स्थित हाईवे किनारे एक ढाबा का है। मुरादाबाद जनपद के छजलैट थानाक्षेत्र के गांव संदलीपुर निवासी विपुल कुमार का आरोप है पिछले कुछ दिन से चौधरपुर गांव निवासी युवती उसे लगातार फोन कर मिलने के लिए बुला रही थी। किसी काम के संबंध में बात करने की बात कहती थी। लिहाजा 15 मार्च को विपुल कुमार युवती के बुलाने पर चौधरपुर में हाईवे किनारे स्थित एक ढाबा पर पहुंच गया। यहां युवती अपने दो साथियों के साथ पहुंची। आरोप है कि उसने युवक से कहा कि तेरा रिश्तेदार तुझ पर फर्जी मुकदमा दर्ज कराने के लिए मुझे दो लाख रुपये दे रहा है। अगर तू चाहता है कि मैं तेरे खिलाफ केस नहीं दर्ज कराऊं तो मुझे पांच लाख रुपये दे। विपुल ने पांच लाख रुपये देने में असमर्थता जताई तो युवती के दो साथियों ने उस पर तमंचा तान दिया और जान से मारने की धमकी दी। रुपये बाद में पहुंचा देने की बात में बहला फुसला कर विपुल किसी तरह वहां से भाग निकला। उसने कोतवाली में तहरीर देकर जान माल की सुरक्षा की गुहार लगाई। थानाध्यक्ष सुनील मलिक ने बताया कि शिकायत के आधार पर चौधरपुर निवासी युवती और उसके दो अज्ञात साथियों के खिलाफ रंगदारी मांगने सहित अन्य धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है जल्द ही दोषियों को गिरफ्तार किया जाएगा।