{"_id":"61a714507122ea2b793f1937","slug":"fir-on-three-including-manager-of-chit-fund-company-in-case-of-fraud-of-one-crore-jpnagar-news-mbd41115881","type":"story","status":"publish","title_hn":"फंड कंपनी के मैनेजर समेत तीन पर एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फंड कंपनी के मैनेजर समेत तीन पर एफआईआर
विज्ञापन
सैदनगली(अमरोहा)। चिटफंड कंपनी खोलकर पांच साल में लोगों का पैसा डबल करने का झांसा देकर एक करोड़ रुपये से अधिक की धोखाधड़ी की। बाद में कंपनी पैसा लेकर फरार हो गई। इस कंपनी ने अमरोहा ही नहीं नोएडा में भी सैकड़ों लोगों से धोखाधड़ी की है। इस मामले में न्यायालय के आदेश पर सैदनगली पुलिस ने कंपनी के मैनेजर समेत तीन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की हैं।
यह मामला सैदनगली थानाक्षेत्र से जुड़ा है। गलसुआ गांव निवासी मोहम्मद सलीम, मोहम्मद असलम और सतीश चंद्र वर्ष 2017 में नोएडा में संचालित भूमि सेल्स इंडिया लिमिटेड कंपनी से बतौर एजेंट जुड़े थे। यह कंपनी सेक्टर 64 में स्थित थी। जबकि कंपनी को दिल्ली के खिचड़ीपुर चिल्ला निवासी अनूप कुमार संचालित करता था। वह खुद को मैनेजर बताता था। कंपनी पांच साल में पैसा दोगुना करने का दावा करती थी। लिहाजा कंपनी के कहने पर तीनों एजेंट ने सैकड़ों स्थानीय लोगों को कंपनी से जोड़ लिया। आरोप है कि कंपनी को अनुमानित एक करोड़ रुपये से अधिक दिया जा चुका था। यह पैसा हसनपुर स्थित एचडीएफसी बैंक की शाखा में कंपनी के खाते में जमा कराया गया था। लेकिन वर्ष 2019 में नोएडा स्थित कंपनी का ऑफिस अचानक बंद हो गया।
आरोप है कि अनूप कुमार ने जमाकर्ताओं को दो महीने में पैसा लौटाने का वादा तो किया, लेकिन लौटाए नहीं। फिलहाल अनूप लखनऊ स्थित रविदास नगर वजीर हसन रोड पर बने अपने आवास में रह रहा है। पैसा मांगने पर धमकी देता है। आरोप है कि लगातार तकाजा करने से नाराज होकर अनूप कुमार 30 नवंबर 2020 को अपने दो अज्ञात साथियों के साथ गलसुआ गांव आया और पैसा मांगने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़ितों ने थाने में तहरीर दी तो कोई सुनवाई नहीं हुई। लिहाजा पीड़ितों ने न्यायालय की शरण ली।
विज्ञापन
एसओ सतेंद्र कुमार ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर अनूप कुमार और उसके दो अज्ञात साथियों के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मामले की जांच की जा रही है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।