{"_id":"624600892eb1c24e8e574194","slug":"fir-on-six-persons-jpnagar-news-mbd423260711","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज उत्पीड़न में पति समेत छह के खिलाफ एफआईआर दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दहेज उत्पीड़न में पति समेत छह के खिलाफ एफआईआर दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा। ससुराल वालों ने विवाहिता को दहेज के लिए शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया। दहेज में दो लाख रुपये और भैंस लाने की मांग की। विरोध करने पर मारपीट कर घर से निकल दिया। पुलिस ने विवाहिता की शिकायत पर पति समेत छह लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
देहात थानाक्षेत्र के जलीलपुर बक्काल निवासी महावीर सिंह की साली प्रेमलता की शादी हसनपुर कटिया निवासी रामस्वरूप उर्फ रिंकू के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल वाले प्रेमलता को दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे थे। आरोप है कि ससुराल वाले दहेज में दो लाख रुपये और भैंस लाकर देने की डिमांड करते थे। विरोध करने पर मारपीट करते थे। कई बार दोनों पक्षों में पंचायत हुई। बावजूद इसके ससुराल वालों का रवैया नहीं सुधरा। आरोप है कि विवाहिता का पति साइबर अपराध के मामले में जेल गया था। जमानत पर छूटने के बाद फिर से प्रताड़ित करने लगा। 20 दिसंबर 2021 की दोपहर ससुराल वालों ने मारपीट कर विवाहिता को घर से निकाल दिया। तभी से प्रेमलता अपने मायके में रहती है। पीड़िता ने मामले की शिकायत थाना पुलिस से की। लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। अब पीड़िता ने एसपी पूनम को शिकायती पत्र देकर इंसाफ की गुहार लगाई थी। थानाध्यक्ष बृजेश सिंह ने बताया कि विवाहिता की तहरीर पर पति रामस्वरूप उर्फ रिंकू, सास छोटी, ससुर चंद्र सिंह, चचेरे ससुर ओमवीर, चचेरी सास कोमल, तहेरे ससुर लाला सिंह के खिलाफ संबंधित धाराओं में दर्ज कर ली गई है। आरोपों की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।