फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   fir on four persons

दहेज उत्पीड़न में पति सहित चार पर एफआईआर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 13 Dec 2020 12:02 AM IST
विज्ञापन
fir on four persons
अमरोहा। दहेज के लिए ससुरालियों ने विवाहिता को शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया। एक साल पहले विवाहिता गर्भवती थी, तो ससुराल वालों ने उसे मारा-पीटा। जिस कारण उसके नवजात की पेट में ही मौत हो गई थी। दहेज में बाइक और पांच लाख रुपये की डिमांड की गई। विरोध करने पर मारपीट कर घर से निकाल दिया। विवाहिता ने कोतवाली पुलिस से कार्रवाई की मांग की तो कोई सुनवाई नहीं हुई। अब एसपी के आदेश पर पुलिस ने पति सहित चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला शाहअली सराय गस्तयान निवासी स्व. गंगाप्रसाद की बेटी सपना की शादी दो साल पहले मोहल्ला छंगा दरवाजा निवासी सचिन के साथ हुई थी। आरोप के मुताबिक ससुराल वाले शादी के बाद से ही दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। दहेज में मोटरसाइकिल और पांच लाख रुपये की डिमांड की। बार-बार समझाने के बाद भी ससुराल वालों का रवैया नहीं सुधरा। उन्होंने विवाहिता को शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया। एक साल पहले विवाहिता गर्भवती थी, तो ससुराल वालों ने लात-घूंसों से पिटाई की। इससे उसके नवजात बच्चे की पेट में ही मौत हो गई। इस दौरान ससुराल वालों ने कार्रवाई करने पर जान से मारने और छोड़ने की धमकी दी थी। दो दिसंबर को ससुराल वालों ने मारपीट कर घर से निकाल दिया। तभी से विवाहिता अपने मायके में रह रही है। ससुराल वालों के उत्पीड़न के चलते विवाहिता मानसिक रूप से बीमार होने लगी है। विवाहिता ने इसकी शिकायत नगर कोतवाली में की तो पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं हुई। अब एसपी सुनीति के निर्देश पर पुलिस ने पति सचिन सास मीना, देवर सोनू और ननद अनीता के खिलाफ संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज की है। इंस्पेक्टर रविंद्र कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed