{"_id":"695c0a5728424a81c9097c57","slug":"fir-lodged-for-threatening-to-disfigure-married-woman-by-pouring-acid-on-her-face-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-154916-2026-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: विवाहिता को तेजाब डालकर चेहरा बिगाड़ने की धमकी में प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: विवाहिता को तेजाब डालकर चेहरा बिगाड़ने की धमकी में प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
अमरोहा। तेजाब डालकर विवाहिता का चेहरा बिगाड़ने की धमकी देने में पुलिस ने पति और उसके दो दोस्तों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कुरैशी निवासी जमीर अहमद ने अपनी बेटी जैनब की शादी 2022 को मोहल्ला हक्कानी के रहने वाले अब्दुल कादिर से की थी। फिलहाल, दंपती के बीच चल रही मुकदमेबाजी अदालत में विचाराधीन हैं। पीड़िता जैनब तभी से मायके में पिता के घर में रहती है। उसका आरोप था कि पति अब्दुल कादिर आए दिन उसे परेशान करता रहता है। रास्ते में रोक कर तेजाब उड़ेल चेहरा बिगाड़ने की धमकी भी देता है।
पीड़िता का आरोप था कि बीती 16 दिसंबर की रात लगभग 12 बजे अब्दुल कादिर ने अपने तीन-चार दोस्तों को साथ लेकर घर के बाहर हंगामा किया। सूचना पर पहुंची डायल 112 पर पुलिस ने आरोपी अब्दुल कादिर को मौके से हिरासत में लेकर भूड़ चौकी पुलिस के सुपुर्द कर दिया था।
पुलिस ने मामले में कोई कार्रवाई नहीं की थी, इसके बाद पीड़ित जैनब ने एसपी को शिकायती पत्र देते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई व सुरक्षा की गुहार लगाई थी। सीओ सिटी अभिषेक यादव ने बताया कि मामले में आरोपी अब्दुल कादिर व उसके दो दोस्तों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।