{"_id":"5f4a97c08ebc3e3d1027e31f","slug":"fir-jpnagar-news-mbd3608252108","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरी शादी में पति समेत पांच पर एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरी शादी में पति समेत पांच पर एफआईआर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा। ससुरालियों ने दहेज के लिए विवाहिता को घर से बाहर निकल दिया। विवाहिता अपने मायके में रहने लगी तो पति ने दूसरी शादी कर ली। पीड़िता ने डिडौली कोतवाली में तहरीर देकर पति सहित पांच लोगों पर एफआईआर दर्ज कराई है।
संभल जनपद में असमोली थानाक्षेत्र के मातीपुर गांव निवासी लल्लू सिंह ने करीब चार साल पहले अपनी बेटी सुनीता शादी जोया के मोहल्ला मुंशियान निवासी हरकिशन सिंह के बेटे अजब सिंह के साथ की थी। आरोप है कि ससुरालिया शादी के बाद से ही दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। बाद में गाली-गलौज और मारपीट कर घर से निकाल दिया था। इस संबंध में विवाहिता ने ससुरालियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी, तो ससुराल वाले उसे बुलाकर अपने घर ले आए। इसके बाद फिर ससुरालियों ने सुनीता को पीट कर घर से निकाल दिया। तभी से वह अपने मायके में रह रही है। तीन जुलाई को पति अजब सिंह ने दूसरी शादी कर ली। शादी की भनक लगते ही पीड़िता पांच दिन बाद अपने भाई महेश कुमार, भाभी तारा और जीजा नीरज कुमार को साथ लेकर ससुराल पहुंची और हंगामा किया। जानकारी मिलने पर डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्ष को समझाकर शांत करा दिया। पीड़िता ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की। लेकिन, पुलिस ने सुनवाई नहीं की। अब पुलिस अधीक्षक डॉ. विपिन ताडा के निर्देश पर पति अजब सिंह, ससुर हरकिशन सिंह, सास मछला देवी, ननद ज्योति और रोहिनी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है।