{"_id":"5f987e598ebc3e9bdb0e3bd0","slug":"fir-hasanpur-news-mbd367568566","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी का झांसा देकर महिला से एक साल तक बनाए संबंध, चार पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी का झांसा देकर महिला से एक साल तक बनाए संबंध, चार पर रिपोर्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हसनपुर। शादी का झांसा देकर महिला को उसके पति से तलाक करा दिया और एक साल तक शारीरिक संबंध बनाए। महिला ने शादी का दबाव बनाया तो मारपीट की गई। आरोप है कि गर्भपात भी कराया। मामले में पुलिस ने अदालत के आदेश पर चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
नगर के एक मोहल्ला निवासी महिला का कहना है कि काफी समय पूर्व एक गांव निवासी युवक के साथ निकाह हुआ था। लेकिन एक युवक ने अपनी बातों के जाल में फंसा लिया और शादी का झांसा दिया। पति से तलाक करा दिया। शादी का झांसा देकर आरोपी करीब एक साल तक शारीरिक संबंध बनाता रहा। दुष्कर्म का भी आरोप है। कहा कि जब शादी के लिए कहा तो गाली गलोज व मारपीट की जाने लगी। आरोप है कि धोखा देकर युवक ने अपना निकाह दूसरी जगह से कर लिया है। इसकी शिकायत की गई तो युवक आग बबूला हो गया। चौदह जून 2020 को घर में घुसकर युवक ने अपने परिवार के लोगों के साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। इसकी शिकायत थाना पुलिस से की तो कोई सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद पीड़िता ने कोर्ट की शरण ली। कोर्ट ने मामले को गंभीरता से लेते हुए रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश किए। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर आरोपी सूफियान, हम्माद, उस्मान व सलमान निवासीगण मोहल्ला कंकरवाला कुआ हसनपुर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।