{"_id":"6866e6a4bda89cf9fa01b7cc","slug":"fir-filed-against-unknown-person-for-shooting-clinic-operator-jpnagar-news-c-284-1-smbd1015-142987-2025-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: क्लीनिक संचालक को गोली मारने में अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: क्लीनिक संचालक को गोली मारने में अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज
Fri, 04 Jul 2025 01:53 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Fri, 04 Jul 2025 01:53 AM IST
विज्ञापन
गजरौला (अमरोहा)।
खेत में जा रहे क्लीनिक संचालक को गोली मारने में पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। घायल के भाई ने बहन के ससुराल वालों पर शक जताया है।
सीओ अंजली कटारिया ने बताया कि गांव कुमराला बहादुरपुर निवासी राजीव कुमार ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। एफआईआर के मुताबिक राजीव की बहन की शादी संभल के नखासा थानाक्षेत्र निवासी युवक के साथ हुई थी। आरोप है कि दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुराल वालों ने उनकी बहन को घर से निकाल दिया था। मुकदमा कोर्ट में चल रहा है। बहन के ससुराल वाले फैसले का दबाव बना रहे हैं।
फैसला न देने पर उसकी बहन के पति व उसके बहनोई ने उनको जान से मारने की धमकी दी थी। 23 जून को उन्होंने थाने में प्रार्थनापत्र दिया था। उनका आरोप है कि फैसला का दबाव बनाने के लिए उनके छोटे भाई योगेश पर एक जुलाई की शाम 6.30 बजे घटना को अंजाम दिया।
विज्ञापन
योगेश को दो अज्ञात लोगों ने उस वक्त गोली मार दी, जब वह खेत में शौच को जा रहे थे। घायल को सीएचसी में भर्ती कराया गया था। यहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया था।