फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   FIR against warehouse owners for black marketing of ration

Amroha News: राशन की कालाबाजारी में दोनों गोदाम मालिक पर रिपोर्ट दर्ज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jun 2024 01:11 AM IST
विज्ञापन
FIR against warehouse owners for black marketing of ration
गजरौला। एसडीएम व तहसीलदार द्वारा गोदाम में छापामार कर पकड़े गए 82 क्विंटल चावल रखने में गोदाम मालिक फंस गए हैं। पुलिस ने पूर्ति निरीक्षक की तहरीर पर दोनों के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की रात मंडी धनौरा एसडीएम चंद्रकांता व तहसीलदार परमानंद श्रीवास्तव ने हाईवे किनारे एक होटल के निकट दो गोदामों में छापा कर 82 क्विंटल चावल पकड़े थे। जिनको कालाबाजारी के लिए लाया गया था। चावल 171 बोरियों में रखे हुए थे। यहां से खाद्य एवं रसद विभाग लिखी हुई बोरियां बरामद हुई थीं। सूचना पाकर पूर्ति निरीक्षक मोहित कुमार मौके पर पहुंच गए थे। गोदाम को एसडीएम व तहसीलदार ने सील करा कर राशन एक डीलर की सुपुर्दगी में दिया। पूर्ति निरीक्षक ने जांच पड़ताल की तो पता चला कि चावल को कालाबाजारी के लिए लाया गया था। पूर्ति निरीक्षक ने गोदाम मालिकों आरिफ निवासी मोहरका पट्टी व मुनाजिर निवासी टोकरा पट्टी के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत केस दर्ज किया। सीओ श्वेताभ भास्कर का कहना है कि केस दर्ज कर लिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed