{"_id":"67b4f46e32371dca40017073","slug":"fir-against-unknown-miscreants-who-shot-the-salesman-jpnagar-news-c-284-1-smbd1011-134592-2025-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: सेल्समैन को गोली मरने वाले अज्ञात बदमाशों पर एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: सेल्समैन को गोली मरने वाले अज्ञात बदमाशों पर एफआईआर
Wed, 19 Feb 2025 02:28 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Wed, 19 Feb 2025 02:28 AM IST
विज्ञापन
मंडी धनौरा (अमरोहा)।
शराब के सेल्समैन के हमला करने वाले अज्ञात बदमाशों के खिलाफ पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। वहीं दूसरी ओर सेल्समैन की हालत खतरे से बाहर बताई गई है। पुलिस हमलावरों की तलाश में जुटी है।
फौलादपुर गांव निवासी महेंद्र सैनी पारा खालसा में देसी शराब की दुकान पर सेल्समैन है। वह सोमवार रात करीब पौने नौ बजे दुकान बंद कर बाइक से गांव जा रहा था। गांव से कुछ ही दूरी पहले पीछे से आए कार सवार लोगों ने उसे रोकने का प्रयास किया। इस बीच महेंद्र ने अपनी बाइक की स्पीड बढ़ा दी तो कार सवार लोगों ने पीछा कर उस पर गोली चला दी। सिर में गोली लगने से वह घायल हो गया। परिजन रात को ही उसे जिला अस्पताल ले गए। महेंद्र के भाई मान सिंह की ओर से अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि महेंद्र के सिर पर धारदार हथियार से हमला किया गया था। आरोपियों की तलाश की जा रही है।