फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   fir against three persons

दहेज उत्पीड़न और तीन तलाक में पति समेत सात के खिलाफ एफआईआर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 30 May 2021 11:31 PM IST
विज्ञापन
fir against three persons
अमरोहा। ससुराल वालों ने दहेज में कार और एक लाख रुपये के लिए विवाहिता को प्रताड़ित किया। विरोध करने पर घर से निकाल दिया। पीड़िता अपने मायके में रह रही थी। यहां पहुंचे पति ने तीन तलाक देकर रिश्ता तोड़ दिया। विवाहिता की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत सात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

डिडौली कोतवाली क्षेत्र के गांव अशरफपुर फैजगंज निवासी नूरजहां की शादी मुरादाबाद जनपद में कांठ थानाक्षेत्र के पैगंबरपुर गांव निवासी मोहम्मद शबाब के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। दहेज में एक लाख रुपये और कार की डिमांड करते थे। विरोध करने पर शारीरिक और मानसिक यातनाएं देते थे। काफी दिन पहले आरोपियों ने विवाहिता को घर से निकाल दिया। तभी से वह अपने मायके में पिता के घर रह रही है। आरोप है कि 22 मार्च की शाम विवाहिता अपने पिता के घर पर थी। तब पति अपने अन्य परिजनों के साथ घर में आ धमका। दहेज में कार और रुपये के इंतजाम होने की बात कही। विवाहिता ने मना किया तो पति शबाब ने नूरजहां को तीन तलाक दे दिया। इंस्पेक्टर मोहित चौधरी ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर पति मोहम्मद शबाब, ससुर मोहम्मद जान, देवर नायाब, ननद फरजाना, जेठ नवी जान, नवाब और नाजिम के खिलाफ दहेज उत्पीड़न और तीन तलाक की धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed