Amroha News: ऑनलाइन कंपनी के जीएम पर ठोंका 5 हजार का जुर्माना
कलक्ट्रेट काॅलोनी के रहने वाले जितेंद्र पाल ने डायमंड ट्रेडिंग कंपनी के मालिक जाहिर हुसैन उर्फ चमन से एक बैटरी व इन्वर्टर 16180 रुपये में खरीदा था। जिसके एवज में उन्होंने जाहिर हुसैन के ऑनलाइन पेमेंट कंपनी साउंड बाक्स के स्केनर पर 16180 की रकम भेज दी। कंपनी के साउंड बॉक्स ने रकम प्राप्त होने का संदेश दिया। लेकिन कंपनी ने उसकी भेजी रकम काे जाहिर हुसैन को ट्रांसफर नहीं किया। केवल 675 रुपये की रकम अंकित की और शेष रकम 16125 रुपये को रोक लिया गया।
इसको लेकर जाहिर हुसैन ने जितेंद्रपाल से वार्ता की और बैंक जाकर पता किया तो पता चला कि उनके खाते से पैसे कटकर कंपनी के खाते में ट्रांसफर हो गए हैं। कई बार पत्राचार के बाद भी कंपनी ने उनकी रकम ट्रांसफर नहीं की। लिहाजा कारोबारी जाहिर हुसैन ने इसे सेवा में कमी मानते हुए कंपनी के जनरल मैनेजर को कानूनी नोटिस दिया। लेकिन कंपनी की ओर से जवाब नहीं मिला।
दोनों पक्षों की बहस सुनने के बाद जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष के अध्यक्ष निसामुददीन व सदस्य अंजू रानी दीक्षित ने कंपनी को सेवा में कमी का दोषी माना। कंपनी के जनरल मैनेजर को उसकी रकम 16125 रुपये पर छह प्रतिशत ब्याज की दर से देने व मानसिक क्षति के लिए 3 हजार रुपये, मुकदमे के खर्च के लिए दो हजार रुपये अदा करने का आदेश दिया है।

जीआई मतदान केंद्र पर वोट डालने के बाद निशान दिखाते सदर विधायक और पत्नी।स्रोत-स्वयं