{"_id":"67c367136f231387b703e999","slug":"fighting-between-two-parties-over-parking-of-bike-stone-pelting-jpnagar-news-c-284-1-smbd1016-135306-2025-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: बाइक खड़ी करने को लेकर \nदो पक्षों में मारपीट, पथराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: बाइक खड़ी करने को लेकर दो पक्षों में मारपीट, पथराव
Sun, 02 Mar 2025 01:29 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Sun, 02 Mar 2025 01:29 AM IST
विज्ञापन
उझारी। कस्बा उझारी में बाइक खड़ी करने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। मारपीट के साथ दोनों पक्षों में पथराव हो गया। जिसमें तीन लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपियों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन कुछ लोग नहीं माने और पुलिस के सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न की गई। मामले दरोगा की तहरीर पर दोनों पक्षों के 12 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
यह घटना शुक्रवार की रात को सैदनगली थाना क्षेत्र के कस्बा उझारी में पठानों वाला की है। यहां पर बाइक खड़ी करने को लेकर दो पक्षों में पथराव हो गया। सूचना मिलते ही उपनिरीक्षक सतवीर सिंह व सिपाही हिलाल खान व सिपाही शिवा हुड्डा मौके पर पहुंच गए। मौके पर देखा कि दो पक्षों में पथराव और मारपीट हो रही थी।
पुलिस ने समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माने और पुलिस के कार्य में बाधा उत्पन्न की गई। मारपीट में जमशेद, नजफ व गुल मोहम्मद घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। सीओ दीप कुमार पंत ने बताया कि उप निरीक्षक सतवीर सिंह की तहरीर दिलशाद, जमशेद, नदीम, भूरे, वसीम व बब्बन और दूसरे पक्ष से नजफ, गुल मोहम्मद, जैद, जयान, अमीर अहमद, जहीर अहमद के खिलाफ सात क्रिमिनल एक्ट समेत कई गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
नजफ, गुल मोहम्मद, दिलशाद, जमशेद व वसीम को गिरफ्तार कर लिया है। कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेजा गया है।