{"_id":"647258c11937d892ea058ce7","slug":"fightin-in-front-of-the-police-jpnagar-news-c-15-1-157744-2023-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: पुलिस के सामने मारपीट, थाने ले जाते समय आरोपी को होमगार्ड के कब्जे से छुड़ाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: पुलिस के सामने मारपीट, थाने ले जाते समय आरोपी को होमगार्ड के कब्जे से छुड़ाया
Sun, 28 May 2023 12:53 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Sun, 28 May 2023 12:53 AM IST
विज्ञापन
हसनपुर(अमरोहा)। पुलिस के सामने दो पक्षों में मारपीट हो गई। ई रिक्शा में थाने ले जा रहे होमगार्ड के कब्जे से परिजनों ने एक आरोपी को छुड़ा लिया। इस दौरान जमकर हंगामा हुआ। बाद में मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी के घर दबिश दी। लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। आरोपी घर पर ताला लगाकर फरार हो गया। तलाश जारी है। कानूनी कार्रवाई की जा रही है।बताते हैं कि नगर के मोहल्ला खेवान निवासी रविंदर की पत्नी ने कुछ दिन पूर्व बेटे को जन्म दिया था। शुक्रवार को कुआं पूजन का कार्यक्रम रखा गया था। जिसमें रिश्तेदार भी आए हुए थे। कार्यक्रम में रविंदर के बहनोई अमरीक निवासी चंडीगढ़ और दूसरे बहनोई प्रकाश निवासी अहमद नगर अमरोहा भी आए हुए थे। देर शाम दोनों रिश्तेदारों का मामूली बात पर मोहल्ले के लोगों से विवाद हो गया था। मोहल्ले के लोगों ने अमरीक और प्रकाश के साथ मारपीट कर घायल कर दिया था। मामले में रविंद्र की तहरीर पर मोहल्ले के ही जोगिंदर, सिकंदर, राजू और सुखबीर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। शनिवार सुबह करीब 11 बजे कोतवाली में तैनात दरोगा मुनीश शर्मा और होमगार्ड राकेश कुमार आरोपियों को पकड़ने के लिए उनके घर गए थे। इस दौरान पुलिस ने आरोपी जोगिंदर को पकड़ लिया था। जोगिंदर को पकड़कर घटनास्थल पर ले गए थे। जहां पर विवाद हुआ था। मौके पर मारपीट में घायल हुए प्रकाश और अमरीक को भी बुला लिया था। इस दौरान मौके पर ही दोनों पक्षों में फिर कहासुनी के बाद पुलिस के सामने मारपीट शुरू हो गई। दरोगा ने अमरीक व प्रकाश और आरोपी जोगिंदर को ई रिक्शा में होमगार्ड राकेश के साथ बैठाकर कोतवाली जाने के लिए कह दिया और खुद बाइक लेकर कोतवाली की तरफ चल दिए लेकिन रास्ते में ही जोगिंदर के परिजनों ने ई-रिक्शा रुकवा लिया। एक महिला ने प्रकाश और अमरीक के साथ फिर मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान आरोपी जोगिंदर को छुड़ाकर वहां से फरार हो गए। होमगार्ड ने थाने में सूचना दी तो पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। लेकिन तब तक आरोपी फरार हो गया। पुलिस ने घर पर दबिश दी लेकिन वहां भी ताला लगा मिला। बताते हैं कि जिस महिला ने जोगिंदर को जबरन छुड़वाया। उस महिला पर कच्ची शराब एवं मारपीट के कई मामले चल रहे हैं। पुलिस आरोपी महिला के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की तैयारी कर रही है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सुशील कुमार वर्मा का कहना है कि आरोपियों को थाने लाते वक्त रास्ते में महिला ने ई-रिक्शा रुकवा कर फिर से मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान आरोपी वहां से निकल गया। फरार आरोपियों की तलाश में की जा रही हैं। महिला के खिलाफ गुंडा एक्ट के तहत कार्यवाही करने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन