फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Fight between two sisters in Amroha girl commits suicide

खाने के लिए न पूछने पर युवती ने की आत्महत्या: माता-पिता गए थे बाहर, दो बहनों में हुआ था झगड़ा

Sat, 22 Jul 2023 08:26 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा Published by: Digvijay Singh Updated Sat, 22 Jul 2023 08:26 PM IST
सार

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। सीओ सतीश चंद पांडेय ने बताया कि किशोरी के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। परिजनों की तरफ से कोई तहरीर नहीं मिली है।

विज्ञापन
Fight between two sisters in Amroha girl commits suicide
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI

विस्तार

अमरोहा में माता-पिता की गैरमौजूदगी में दो बहनों के बीच खाना बनाने को लेकर झगड़ा हो गया। जिसके बाद एक बहन ने फंदे पर लटककर जान दे दी। घटना के बाद परिजनों के होश उड़ गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। बाद में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


ये घटना अमरोहा देहात थानाक्षेत्र के एक गांव की है। यहां पर किसान का परिवार रहता है। शुक्रवार की सुबह किसान अपनी पत्नी के साथ ससुराल गए हुए थे। इस दौरान घर पर उनकी चार बेटी और एक बेटा थे। लेकिन शाम को किसान की सबसे बड़ी और दूसरे नंबर की नाबालिग बेटी के बीच खाना बनाने को लेकर झगड़ा हो गया। इसके बाद 17 वर्षीय बड़ी बेटी नाराज होकर कमरे में लेट गई। 

विज्ञापन

 


इस बीच अन्य चारों भाई- बहन खाना बनाकर खाने के बाद सो गए। छोटे भाई बहनों की ये बात बड़ी बहन को नागवार गुजरी। जिसके बाद उसने घर में ही दुपट्टे के फंदे के सहारे लटक कर जान दे दी। शनिवार की सुबह आंख खुलने पर छोटे भाई-बहनों ने बड़ी बहन को फंदे पर लटकता हुआ देखा तो उनके होश उड़ गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

शोर मचाने पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही माता-पिता को घर लौट आए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। सीओ सतीश चंद पांडेय ने बताया कि किशोरी के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। परिजनों की तरफ से कोई तहरीर नहीं मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed