फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Fiance also hanged after death of girl in Amroha Adampur area

इस रिश्ते को किसकी लगी नजर: मंगेतर से हो रही थी बात, कहा कुछ ऐसा युवती ने दी जान, फिर.. युवक ने भी लगाई फांसी

Sun, 04 Sep 2022 11:19 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, ढबारसी (अमरोहा)
संवाद न्यूज एजेंसी, ढबारसी (अमरोहा) Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 04 Sep 2022 11:19 PM IST
सार

मंगेतर से फोन पर बातचीत के दौरान युवती ने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इसकी जानकारी मिलने के बाद मंगेतर ने भी मौत को गले लगा लिया। दोनों के परिजनों में मौत से कोहराम मच गया।

विज्ञापन
Fiance also hanged after death of girl in Amroha Adampur area
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

अमरोहा के आदमपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में मंगेतर व युवती फोन पर एक दूसरे से बात कर रहे थे। इसी बीच किसी बात पर मनमुटाव हो गया। जिसके बाद युवती ने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इसकी जानकारी मिलने के बाद मंगेतर ने भी मौत को गले लगा लिया। दोनों के परिजनों में मौत से कोहराम मच गया। बिना कानूनी कार्रवाई के शवों का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

विज्ञापन

आदमपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती का रिश्ता संभल जनपद के बहजोई थाना क्षेत्र के गांव के युवक से चार महीने पहले तय हुआ था। रिश्ते के कुछ समय बाद ही मंगेतर व युवती ने एक दूसरे से फोन पर बात करनी शुरू कर दी। रविवार दोपहर लगभग एक बजे दोनों एक दूसरे से बात कर रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

अचानक किसी बात पर दोनों में नोकझोंक हो गई और युवती ने कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। जब युवती के मंगेतर के परिजनों को मौत की सूचना मिली तो मंगेतर के माता-पिता युवती के घर जाने के लिए निकल गए। इसी बीच मंगेतर ने खेत पर जाकर पेड़ से फंदा लगाकर लगाकर मौत को गले लगा लिया।

विज्ञापन

दोनों की शादी की तारीख अभी तय नहीं हुई थी। दोनों की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। युवती के परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना शव का अंतिम संस्कार कर दिया। थानाध्यक्ष रामप्रकाश शर्मा ने बताया कि युवती के आत्महत्या के मामले में थाना पुलिस को कोई सूचना नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed