{"_id":"68a4ebf960abeffc6504dad5","slug":"fetal-sex-determination-racket-busted-in-hasanpur-couple-arrested-jpnagar-news-c-284-1-smbd1016-145977-2025-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: हसनपुर में भ्रूण लिंग परीक्षण का भंडाफोड़, दंपती गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: हसनपुर में भ्रूण लिंग परीक्षण का भंडाफोड़, दंपती गिरफ्तार
Wed, 20 Aug 2025 02:56 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Wed, 20 Aug 2025 02:56 AM IST
विज्ञापन
हसनपुर (अमरोहा)। क्षेत्र में भ्रूण लिंग परीक्षण का मामला पकड़ा गया है। हरियाणा के रोहतक की पीसीपीएनडीटी नोडल प्रभारी डॉ. विश्वजीत के नेतृत्व में टीम ने मंगलवार दोपहर सूचना पर हसनपुर के गांव करनखाल में एक घर में चल रहे अवैध अल्ट्रासाउंड सेंटर पर छापा मारा। टीम ने पति-पत्नी सहित तीन को गिरफ्तार कर लिया जबकि एक पोर्टेबल अल्ट्रासाउंड मशीन सहित अन्य उपकरण बरामद किए गए।
पुलिस के मुताबिक लंबे समय से इस अवैध गतिविधि की सूचना हरियाणा की स्वास्थ्य विभाग की टीम को मिल रही थी। इस पर टीम ने मामले का खुलासा करने के लिए एक योजना बनाई। हरियाणा से ही एक महिला को मरीज बनाकर दलाल के साथ भेजा गया जिसका पीछा करते हुए हरियाणा की टीम हसनपुर पहुंची। साथ ही अमरोहा के स्वास्थ्य विभाग की टीम भी थी। महिला ने दलाल के माध्यम से भ्रूण परीक्षण के लिए आरोपियों को 25 हजार रुपये दिए जिसके बाद टीम ने कार्रवाई की।
टीम ने मौके से रकम भी बरामद की है। कार्रवाई के दौरान अमरोहा के पीसीपीएनडीटी नोडल प्रभारी डॉ. दिनेश कुमार सक्सेना को भी बुलाया गया। मामले में गांव करनखाल निवासी देवेंद्र और उसकी पत्नी पूनम सहित चार लोगों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी गई है। देवेंद्र, पूनम और दलाल महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सीओ दीप कुमार पंत ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज की जा रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
अंतरराज्यीय स्तर पर चल रहा था भ्रूण लिंग परीक्षण का अवैध धंधा
हसनपुर (अमरोहा)। क्षेत्र में लगातार हरियाणा की स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा कार्रवाई कर भ्रूण लिंग परीक्षण का भंडाफोड़ किया जा रहा है। अब गांव करनखाल में रोहतक की टीम ने कार्रवाई की है। गांव के ही एक घर में अवैध रूप से लिंग परीक्षण किया जा रहा था। मौके से दंपती को गिरफ्तार किया गया है जबकि पति-पत्नी सहित चार के खिलाफ थाने में तहरीर दी गई है।
इससे स्पष्ट होता है कि क्षेत्र में अंतरराज्यीय स्तर पर भ्रूण लिंग परीक्षण का अवैध धंधा चल रहा था। यह घटना समाज में व्याप्त इस गंभीर समस्या को उजागर करती है जहां लोग कानून का उल्लंघन कर बेटियों को जन्म लेने से रोक रहे हैं। हसनपुर क्षेत्र में पहले भी ऐसे मामले सामने आ चुके हैं।
- 19 अगस्त 2025 को हरियाणा के रोहतक के पीसीपीएनडीटी नोडल प्रभारी डाॅ. विश्वजीत की टीम ने हसनपुर के गांव करनखाल में एक घर में छापा मारा। टीम ने घर से पोर्टेबल अल्ट्रासाउंड मशीन व आरोपी दंपती को गिरफ्तार किया गया है। मामले में चार लोगों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी गई है।
- 10 सितंबर 2023 को हरियाणा के गुरुग्राम के पीसीपीएनडीटी नोडल प्रभारी डाॅ. प्रदीप कुमार ने हसनपुर में पूठरोड पर एक क्लीनिक में छापा मारकर भ्रूण लिंग परीक्षण का मामला पकड़ा था। हालांकि यहां से आरोपी पोर्टेबल अल्टासाउंड मशीन लेकर भाग गए थे। मामले में एक महिला को गिरफ्तार किया गया था।
- 23 मई 2023 को हरियाणा की टीम ने रात के समय हसनपुर में अमरोहा मार्ग पर स्थित एक अस्पताल की छत पर भ्रूण लिंग परीक्षण करने का मामला पकड़ा था। छापा पड़ते ही आरोपियों ने तीसरी मंजिल से कूदकर भागने का प्रयास किया था। मौक से दो लोगों को गिरफ्तार किया गया था।
- 29 दिसंबर 2022 को हापुड़ की स्वास्थ्य विभाग की टीम ने एसओजी टीम के साथ हसनपुर में अब्दुल्ला काॅलोनी के पास अवैध रूप से बंद घर में संचालित भ्रूण लिंग परीक्षण सेंटर पर छापा मारा था। कार्रवाई के दौरान दो महिलाओं समेत छह लोगों को पकड़ा गया था। पोर्टेबल अल्ट्रासाउंड मशीन, इन्वर्टर-बैटरी बरामद की थी।
-- -- -- -- -- -- -- -- -
20 से 40 हजार रुपये तक चल रहा रेट
हसनपुर। भ्रूण लिंग परीक्षण का धंधा पकड़े जाने के बाद यह बात स्पष्ट हो चुकी है कि इसके रेट अलग-अलग हैं। लोग भ्रूण लिंग जांच कराने के लिए 20 हजार से 40 हजार तक की फीस दे रहे हैं। मंगलवार को भी टीम के साथ पहुंची महिला ने दलाल को 25 हजार रुपये बतौर फीस दी थी। उक्त रकम को बरामद कर लिया गया है।