{"_id":"63ea8b8237b11292d00db21f","slug":"female-gangsters-house-worth-94-lakhs-attached-jpnagar-news-c-15-1-53654-2023-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमरोहा: महिला गैंगस्टर का 94 लाख की कीमत का मकान कुर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमरोहा: महिला गैंगस्टर का 94 लाख की कीमत का मकान कुर्क
Tue, 14 Feb 2023 12:42 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Tue, 14 Feb 2023 12:42 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा। नगर कोतवाली पुलिस ने दो साल पहले पकड़े गए नकली नोट व चेक छापने वाले गिरोह पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। कुछ दिन पहले कुर्की की कार्रवाई से बचने के लिए मकान बेचने की कोशिश करने वाली गैंगस्टर महिला के मकान को पुलिस ने कुर्क को कर दिया है। मकान की कीमत 94 लाख 27 हजार रुपये आंकी गई है। कुर्की करने से पहले पुलिस ने मोहल्ले में मुनादी कराई। अब पुलिस अन्य आरोपियों की संपत्ति कुर्क करने की कार्रवाई कर रही है।
सीओ सिटी विजय कुमार राणा ने बताया कि 7 फरवरी 2020 को अमरोहा नगर कोतवाली पुलिस ने अंतरजनपदीय गिरोह का पर्दाफाश किया था, जिसमें दावा किया गया था कि नगर कोतवाली पुलिस छह फरवरी की रात कांठ रोड बाईपास तिराहे पर वाहन चेकिंग कर रही थी। तभी एक कार में सवार युवक पुलिस को देखकर भागने लगे।
पुलिस ने शक के आधार पर घेराबंदी कर नजारुल हसन निवासी सीकरी मिलक थाना कुंदरकी मुरादाबाद, डॉ. नफीस अहमद सैफी निवासी कमालपुर फतिहाबाद थाना कुंदरकी मुरादाबाद, अरविंद कुमार और कामिल तेली निवासी मोहल्ला अहमदनगर निकट चामुंडा मंदिह अमरोहा को गिरफ्तार कर लिया था, जबकि गिरोह की सदस्य साजिया उर्फ संजू निवासी मोहल्ला अहमदनगर भागने में कामयाब हो गई थी।
विज्ञापन
गिरफ्तार आरोपियों से चेक की छाया प्रति मिली थीं। चेक की छाया प्रति का असली चेक आरोपियों ने फर्जी तरीके से तैयार किया था। आरोपी नकली नोट और जाली क्लोन चेक बनाकर अवैध रूप से धन अर्जित करते थे। पुलिस ने सभी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया था। बाद में पुलिस ने साजिया उर्फ संजू की गिरफ्तार कर लिया था। सभी आरोपी जमानत पर बाहर हैं। इस मामले में कोतवाली पुलिस ने 23 नवंबर 2022 को सभी आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की। इसके बाद उनकी कुर्की की कार्रवाई के चल-अचल संपत्ति का ब्योरा जुटाया गया, लेकिन करीब पांच दिन पहले सामने आया किमहिला साजिया उर्फ संजू ने कुर्की की कार्रवाई से बचने के लिए अपने दो मंजिला मकान को एक ग्राम प्रधान को बेचने की कोशिश की थी।
सोमवार को तहसीलदार और सीओ के नेतृत्व में पुलिस व राजस्व विभाग की संयुक्त टीम मोहल्ला अहमद नगर पहुंची। यहां गैंगस्टर एक्ट की धारा 14(1) के तहत साजिया उर्फ संजू की 94 लाख 27 हजार रुपये की अवैध संपत्ति कुर्क कर जब्त की गई।
सीओ ने बताया कि पिछले कई वर्षो से चोरी छिपे नकली नोट छापने और तस्करी करने व फर्जी चेक बनाकर अवैध रूप से ठगी कर धन अर्जित करके ये मकान तैयार किया गया था। शेष आरोपियों की संपत्ति को कुर्क करने की कार्रवाई की जा रही है।