फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Fed up with blackmailing, the constable committed suicide

Amroha News: ब्लैकमेलिंग से तंग आकर सिपाही ने की थी आत्महत्या

Sun, 08 Jun 2025 02:20 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Sun, 08 Jun 2025 02:20 AM IST
विज्ञापन
Fed up with blackmailing, the constable committed suicide
हसनपुर (अमरोहा)।
विज्ञापन

लखनऊ के मड़ियांव थाने में तैनात अमरोहा की महिला सिपाही ऋतु की आत्महत्या के मामले में नया मोड़ आया है। सिपाही ने जिले के ही रहने वाले शादीशुदा युवक की ब्लैकमेलिंग से तंग आकर जान दी थी। पुलिस द्वारा महिला सिपाही के फोन की कॉल डिटेल की जांच के बाद यह बात कही गई है। परिजनों का कहना है कि आरोपी ने महिला सिपाही का शोषण करने के साथ-साथ उसे ब्लैकमेल कर करीब 12.50 लाख की रकम ऐंठ ली थी।

शोषण से परेशान होकर ही महिला सिपाही ने आत्मघाती कदम उठाया था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। अमरोहा के सैदनगली थानाक्षेत्र के गांव भीकनपुर शर्की निवासी किसान चंद्रपाल सिंह की बेटी ऋतु (27) यूपी पुलिस में 2019 में सिपाही के पद पर भर्ती हुई थी। उनकी ड्यूटी लखनऊ के मड़ियांव थाने में चल रही थी। वह गाजीपुर के इंदिरानगर के सर्वोदय नगर स्थित किराये पर रहती थी। 27 मई को महिला सिपाही का शव उनके किराये के मकान में फंदे से लटका मिला था। वह पिछले दो साल से मड़ियांव थाने में कार्यरत थी, इससे पहले वह चार साल तक गाजीपुर थाने में रही थी। गाजीपुर थाना पुलिस ने महिला सिपाही के मोबाइल की कॉल डिटेल की जांच की। उसमें महिला सिपाही की मौत से पहले एक नंबर से कई बार फोन पर बात हुई थी। उस नंबर से 50 से भी अधिक बार महिला सिपाही को कॉल की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed