{"_id":"687bfacdb95bcf343b0a8a7b","slug":"fear-of-seeing-drone-and-thieves-ruined-sleep-jpnagar-news-c-284-1-smbd1011-144084-2025-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: ड्रोन दिखने का और चोरों की दहशत में उड़ी नींद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: ड्रोन दिखने का और चोरों की दहशत में उड़ी नींद
Sun, 20 Jul 2025 01:36 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Sun, 20 Jul 2025 01:36 AM IST
विज्ञापन
मंडी धनौरा (अमरोहा)। आसमान में ड्रोन देखे जाने के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। शुक्रवार की रात क्षेत्र के कई गांवों मेें ग्रामीणों ने आसमान में ड्रोन दिखाई देने का दावा किया है। ग्रामीणों ने आसमान में उड़ रहे ड्राेन की मोबाइल से फोटो भी ली है। ड्रोन दिखाई देने पर चोरों के आने का शोर हो गया। ग्रामीण अपने घरों से बाहर निकल आए। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुच गई। हालांकि ड्रोन व चोर नहीं दिखाई दिए।
शुक्रवार की रात क्षेत्र के गांव मलेशिया, कुआखेड़ा, टोनिया माफी, दासपुर, पेलीतगा में आसमान में रंग बिरंगी लाइटें दिखाई दीं। चोरों के डर से रात भर जाग रहे ग्रामीणों ने जैसे ही आसमान में रंग बिरंगी लाइट देखी तो उन्होंने ड्रोन होने का शोर मचा दिया। ग्रामीण अपने अपने घरों से बाहर आ गए। कुछ युवकों ने अपने मोबाइल फोन से उसकी फोटो लेकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। वायरल फोटो में ड्रोन साफ नजर आ रहा है। चोर आने की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। हालांकि पुलिस के पहुंचने पर ड्रोन नहीं दिखाई दिया। पुलिस ने ग्रामीणों से सतर्क रहने व अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील की है। दासपुर में चोर आने की अफवाह पर फायरिंग किए जाने की सूचना है। हालांकि पुलिस इन्कार कर रही है।