फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Father returning home after distributing daughter's wedding cards dies in road accident

बेटी की शादी के कार्ड बांटकर घर लौट रहे पिता की सड़क हादसे में मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jun 2022 01:09 AM IST
विज्ञापन
Father returning home after distributing daughter's wedding cards dies in road accident
बेटी के शादी के कार्ड बांटकर घर लौट रहे बाइक सवार पिता की सड़क हादसे में मौत हो गई। जबकि उनका रिश्तेदार घायल हो गया। खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। चौदह दिन बाद उनकी बेटी की शादी होनी है, पिता की मौत से शादी की खुशियों पर मातम पसर गया। पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।
विज्ञापन

ये हादसा डिडौली कोतवाली क्षेत्र में नेशनल हाईवे स्थित लैंड मार्क स्कूल के पास हुआ। थानाध्यक्ष सुनील मलिक के मुताबिक मुरादाबाद जनपद में मझोला थानाक्षेत्र के मंगूपुरा गांव में चेतराम सिंह (55) का परिवार रहता है। पेशे से किसान चेतराम सिंह के परिवार में पत्नी सोमवती के अलावा एक बेटी है। चेतराम सिंह ने इकलौती बेटी नीति की शादी अमरोहा शहर निवासी युवक के साथ तय की थी। 21 जून को बेटी की शादी होनी है। बेटी की शादी को लेकर परिवार में खुशियों का माहौल बना हुआ था। परिवार वाले खुशी-खुशी शादी की तैयारियां कर रहे थे। पिता चेतराम सिंह सोमवार को रसूलपुर गांव निवासी अपने रिश्तेदार कृपाल के साथ हसनपुर क्षेत्र स्थित रिश्तेदारियों में शादी के कार्ड बांटने गए थे।
विज्ञापन

रात को करीब नौ बजे वह घर लौट रहे थे। दोनों बाइक पर सवार थे। जैसे ही उनकी बाइक डिडौली कोतवाली क्षेत्र स्थित नेशनल हाईवे पर लैंड मार्क स्कूल के पास पहुंची। तभी पीछे से अज्ञात वाहन के चालक ने टक्कर मार दी। हादसे में चेतराम सिंह और कृपाल गंभीर रूप से घायल हो गए। थोड़ी देर में राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने लोगों की मदद से घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने चेतराम सिंह को मृत घोषित कर दिया। खबर मिलते ही उनके परिजनों में कोहराम मच गया। रोते बिलखते परिजन रात को ही अस्पताल पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष ने बताया कि उसके भाई जगदीश की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ तेजी व लापरवाही से वाहन चलाने के आरोप में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। मंगलवार की दोपहर पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। जिसके बाद परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। जल्द ही आरोपी वाहन चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed