फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   farmers yatra of sp workers

कृषि कानूनों के विरोध में सपाईयों की किसान यात्रा पुलिस ने रोकी, नोकझोंक

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 10 Dec 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
farmers yatra of sp workers
नौगांवा सादात (अमरोहा)। कृषि कानूनों को रद्द और गन्ने की कीमत तय करने की मांग को लेकर समाजवादी पार्टी की किसान यात्रा नहीं निकल सकी। प्रशासन और पुलिस बल नगर में अलर्ट रहा। राष्ट्रीय सचिव मौलाना जावेद आब्दी और उनके समर्थकों की पुलिस से नोकझोंक हुई। इस बीच पत्रक देने पर सहमति बन गई। पीएम नरेंद्र मोदी को संबोधित पत्रक एसडीएम इंद्र नंदन सिंह को सौंपा।
विज्ञापन

सपा के राष्ट्रीय सचिव सैयद जावेद अब्बास उर्फ मौलाना जावेद आब्दी ने उसमापुर से किसान यात्रा निकालने का एलान किया था। मंगलवार को सुबह पुलिस बल ने उनके आवास को घेर लिया। विभिन्न इलाकों के सपाई उनके आवास में एकत्र होने लगे। लगभग 11 बजे के बाद सपाइयों का हुजूम मोहल्ला मेन बाजार स्थित आवास से बाहर निकला। नारेबाजी करते दौलत शहीद में पीएनबी के एटीएम के पास पहुंचे। इस बीच पुलिस ने घेराबंदी कर रोक दिया। सपाइयों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। मौलाना जावेद आब्दी ने कहा कि दिल्ली में कृषि कानूनों को लेकर कई दिनों से किसान दिल्ली में आंदोलन कर रहे हैं, तीनों कानूनों को रद्द किया जाए। इस दौरान जिलाध्यक्ष निर्मोज यादव, नियाज हैदर, मस्तराम यादव, महमूद अली, रवि यादव, जफर, सुरजीत सिंह, अशरफ अली, नाये अली, जितांबर यादव, शाहिद, शिवाल हैदर, जिया अब्बास, रिजवान हैदर, रजा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed