फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Farmers will raise their voice on the highway today

Amroha News: आज ट्रैक्टरों के साथ हाईवे पर आवाज बुलंद करेंगे किसान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 26 Feb 2024 01:16 AM IST
विज्ञापन
Farmers will raise their voice on the highway today
अमरोहा। शंभू बॉर्डर पर चल रहे किसान आंदोलन को समर्थन में भाकियू टिकैत सोमवार को ट्रैक्टरों के साथ यगबगड़ी गांव के सामने नेशनल हाईवे और गजरौला मंडी धनौरा मार्ग को जाम करेंगे। दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे तक जाम प्रस्तावित है। लोगों की सहूलियत को लेकर प्रशासन ने ट्रैफिक को वन-वे करने का प्लान बनाया है। लेकिन दोनों तरफ का ट्रैफिक एक लेन पर आने से जाम लग सकता है। लोगों को परेशानी हो सकती है। ऐसी स्थिति में मुरादाबाद या दिल्ली की तरफ से आने वाले लोग अपने वैकल्पिक मार्गों से निकले तो ठीक रहेगा।
विज्ञापन

शंभू बार्डर पर किसान एमएसपी गारंटी कानून को लागू करने व अन्य मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। बार-बार सरकार व किसानों के बीच वार्ता विफल हो रही है। इस बार किसान अपनी जिद पर अड़े हुए हैं। भाकियू टिकैत गुट के जिलाध्यक्ष चौधरी रामपाल सिंह ने बताया कि सोमवार को किसान यगबगड़ी गांव के सामने किसान हाईवे पर मुरादाबाद से दिल्ली लेन जाम करेंगे। इससे अलावा गजरौला मंडी धनौरा-बिजनौर मार्ग पर किसान भवन के सामने जाम लगाएंगे। किसी भी वाहन को मार्गों से नहीं जाने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि लखीमपुर खीरी में मारे गए किसानों के परिजनों को अभी तक मुआवजा व नौकरी नहीं मिली है। सरकार का यह वादा झूठा साबित हो रहा है। किसानों पर दर्ज किए गए मुकदमों को भी वापस नहीं लिया जा रहा है। सीओ सिटी अरुण कुमार ने बताया कि किसानों के जाम को लेकर तैयारी पूरी कर ली गई है। किसानों से भी वार्ता की गई है। हाईवे पर वाहन चलाते रहेंगे कोई दिक्कत नहीं आएगी। अगर किसानों ने हाईवे की मुरादाबाद से दिल्ली लेन को जाम किया तो ट्रैफिक को बंद कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

------
आज किसान भवन के बाहर रहेंगे ट्रैक्टर अलर्ट मोड पर

मंडी धनौरा। राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर भारतीय किसान यूनियन टिकैत के कार्यकर्ता अपने अपने ट्रैक्टर लेकर सोमवार की दोपहर किसान भवन फतेपुर के बाहर अलर्ट मोड पर रहेंगे। सभी ट्रैक्टरों का मुंह दिल्ली दिशा की ओर होगा। नेतृत्व का संदेश मिलते ही कार्यकर्ता अपने ट्रैक्टर लेकर दिल्ली की ओर कूच कर जाएंगे। यह जानकारी भाकियू के प्रदेश उपाध्यक्ष दानवीर सिंह ने दी है। किसान नेता ने बताया कि कार्यक्रम की सफलता के लिए पदाधिकारियों ने गांव गांव संपर्क किया है। सैकड़ों की संख्या में किसान अपने ट्रैक्टर लेकर अलर्ट मोड पर रहेंगे। सिसौली से संदेश मिलते ही कार्यकर्ता ट्रैक्टर लेकर दिल्ली की ओर कूच करेंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अनुशासन में रहने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed